Prabhat Kumar
2 years 6 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम से देशवासियों को मिलने वाली विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा उपलब्धता में बहुत अधिक सुधार आया है।महोदय इन कार्यक्रमों में सभी चिकित्सकों अथवा चिकित्सा अधिकारियों की रुचि एवं उत्तरदायित्व को और अधिक बढ़ाने के लिए उनके प्रमोशन, वार्षिक अप्रैसल ACR इत्यादि में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों की उपलब्धियां के मानक को अवश्य सम्मिलित किया जाए, वर्तमान में इन कार्यक्रमों की प्रगति को प्रमोशन इत्यादि के समय पर्याप्त वेटेज नहीं मिलता है तथा अभी भी प्रमोशन इत्यादि में बहुत पुराने मानकों के आधार पर निर्णय किया जाता है जबकि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में 90% से अधिक कार्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ही आच्छादित है, इनको प्रमोशन का मानक बनाने से इन कार्यक्रमों की गुणवत्ता में निश्चित रूप से बहुत अधिक सुधार होगा।
Like
(7)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
