shivaji nivruttirao ghuge
2 years 6 months ago
आदरणीय महोदय,
इस देश की लडकियों के उज्वल भविष्य के लिये मै आपको एक सुझाव देना चाहता हु। जो लड़कियां आंतरधर्मीय स्तर पर प्रेम विवाह करती है उनको हमारा संविधान कोई आर्थिक सुरक्षा प्रदान नहीं करता है। जब यह विवाह टूटते हैं तो उन लड़कियों का पूरा जीवन बहुत ही खराब परिस्थितियों से गुजरता है। आर्थिक स्तर पर उनकी हालत बहुत ही खराब होती है। समाज में उन्हें सहारा देने वाला कोई भी नहीं होता। एक छोटी सी गलती के कारण उनका पूरा के पूरा जीवन बरबाद हो जाता है। पिछले 70 सालों में ऐसी लाखों लड़कियों का जीवन बर्बाद हो चुका है।
इसलिए मैं आपके सुझाव देना चाहता हूं कि इस विषय में आप एक ऐसा कानून बनाएं की जिसके तहत आंतरधर्मीय विवाह करने वाली हर लड़की को विवाह के बाद "ससुराल की आधी जायजाद" पर कानूनी तौर पर तुरंत हक मिलना चाहिए।
अगर आप ऐसा कानून बनाते हो तो आने वाले भविष्य में लाखों लड़कियों की जिंदगी संवर जाएगी।
धन्यवाद।
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam
