dinesh kumar
11 years 7 months ago
सेवा में,
माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी
प्रधानमंत्री, भारत सरकार
विषय- सरकारी स्कूलों की दयनीय स्थिति सुधारने हेतु सुझाव|
श्री मान जी,
सविनय निवेदन यह है कि उत्तर भारत के छोटे कस्बे का निवासी हूँ, आज कल सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बहुत ही दयनीय है और निजी स्कूल इसका भरपूर फ़ायदा उठा रहे हैं, सरकार शिक्षा व्यवस्था पर अधिक से अधिक रकम खर्च कर रही है लेकिन उसका लाभ जनता को नहीं मिल रहा है| जैसे कि केंद्रीय विधयालयों में सेना के अफ़सर और सिपाहियों के बच्चे पढ़ते हैं तो उनकी पढ़ाई का स्तर काफ़ी उँचा है लेकिन जो राज्य सरकारों के अधीन स्कूल आते हैं, उनमे केवल ग़रीबों के बच्चे पढ़ते हैं और उन्हीं स्कूलों मे पढ़ाने वाले अध्यापकों, केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चे निजी स्कूलों में अध्ययन करते हैं, जो कि सरासर ग़लत है यदि उनके बच्चे जैसे कि गाँव के सरपंच (मुखिया), विधायकों, सांसदों, सरकारी कर्मचारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के बच्चे वहीं के सरकारी स्कूलों में अध्ययन करेंगे तो सरकारी स्कूलों की सभी गणमान्य व्यक्ति निगरानी रखेंगे एवं निजी स्कूलों को बढ़ावा नहीं मिलेगा| अत: आप से निवेदन है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में यह सब पालन किया जाए ताकि व्यक्तियों मे समानता का भाव आए और कोई अमीर-ग़रीब का भेद न हो तथा स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था स्वत्: ही सुधर जायेगी और समाज सुधरेगा, राज्य में सुधार होगा और उसी प्रकार देश में भी सुधार आयेगा|
Thanks& Regards,
Dinesh
Gangadhar Sharma
ज़य हिंद जयभारत
Like
(0)
Dislike
(1)
Reply
Report Spam
