Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के लिए मसौदा विजन डाक्यूमेंट हेतु सुझावों का आमंत्रण

आरंभ करने की तिथि :
Apr 08, 2021
अंतिम तिथि :
May 31, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की ...

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की देखरेख कर रही है, इसकी अवधारणा "भारतीय न्यायपालिका -2005 में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना" के तहत की गयी है। यह विधि कार्य विभाग द्वारा शुरु किया गया मिशन मोड प्रोजेक्ट है।

ई-समिति पिछले पंद्रह वर्षों में अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के रूप में विकसित हुई है। ई-समिति के उद्देश्य निम्नलिखित है :
• देश भर के सभी न्यायालयों की इंटरलिंकिंग।
• भारतीय न्यायिक प्रणाली को आईसीटी सक्षम करना।
• न्यायिक उत्पादकता को बढ़ाना।
• न्याय वितरण प्रणाली को सुलभ, लागत प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना।
• नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करना।

दूसरा चरण जल्द ही खत्म होने वाला है इसलिए तीसरे चरण के लिए मसौदा दस्तावेज तैयार किया गया है। यह मसौदा विजन डॉक्यूमेंट ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण में अदालतों के लिए एक समावेशी, चुस्त और खुला और उपयोगकर्ता-केंद्रित विजन को रेखांकित करता है।

तीसरा चरण डिजिटल अदालतों को सिर्फ ऑफलाइन प्रक्रियाओं को डिजिटल रुप से दोहराने से अधिक सेवा प्रदान करने का विजन रखता है। न्यायपालिका में प्रौद्योगिकी का उपयोग गांधीवादी विचारधार के दो पहलुओं के समावेश पर आधारित है जोकि पहुंच और समावेश हैं। इसके अलावा मुख्य संस्थापक दृष्टि के रुप में विश्वास, सहानुभूति और स्थिरता, पारदर्शिता के सिद्धांत का भी समावेश है।

परियोजना के पहले तथा दूसरे चरण में की गई प्रगति के आधार पर यह दस्तावेज अदालतों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है (a) प्रक्रियाओं को सरल करना, (b) एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, और (c) सही संस्थागत एवं शासन फ्रेमवर्क का निर्माण, जैसे टेक्नॉलाजी ऑफिस इत्यादि का निर्माण। यह तीसरे चरण के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाए प्रदान करने के लिए प्रमुख लक्ष्यों को प्रदर्शित करता है।

इस विजन दस्तावेज का जोर एक प्लेटफार्म बनाने पर है जो विभिन्न डिजिटल सेवाओं को समय के साथ आगे बढ़ाने में मदद करेगा। यह दस्तावेज एक इंफ्रास्ट्रक्चर अप्रोच बनाने के में मदद करेगा जिससे विभिन्न हितधारक जैसे सिविल सोसाइटी लीडर्स, विश्वविद्यालय, चिकित्सक और प्रौद्योगिकीविदों की मौजूदा क्षमता का लाभ उठाया जा सके।

ई-कमेटी, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने सभी हितधारकों से ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण के लिए मसैदा विजन डॉक्यूमेंट पर टिप्पणियों, सुझावों और इनपुट आमंत्रित करती है, ताकि अगले चरण के कार्यान्वयन की योजना बनाई जा सके।

मसौदा विजन डॉक्यूमेंट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भेजने की अंतिम तिथि 31 मई 2021 है |

फिर से कायम कर देना
1705 सबमिशन दिखा रहा है
G Srinivasan_1
G Srinivasan_1 5 साल 3 महीने पहले
The judgement and speed of judgement are important than how it is delivered. One judge delivering judgement can be prejudiced or bought out. So a team of people say 4,5 who are good citizens ( unpaid ) as per some star rating ( 4,5 improve engagement of oldies or people , star rating increases activity/ involvement) and speedy disposal with virtual hearing. If police does not do their job of investigation right just replace them with new guys. We have plenty who want job. Thanks.
kheemanand pandey
kheemanand pandey 5 साल 3 महीने पहले
महोदय दवाई और कढ़ाई की वर्तमान दौर है अन्यथा नहीं लिया जाये आशा है-- महोदय तकनीक का युग है लटकाने और भटकाने का समर्थन नहीं होना चाहिए यदि जजों की कमी है तो दूर करना चाहिए, न्याय विभाग ही असमर्थ दिखाई देगा तो तस्वीर विकासशील नहीं होगी वही आचरण सभी जगहों पर होगा जो गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय मर्यादा का हुआ, जजों के सामने रजिस्टार सौ रुपये के लालच में अपराध की पेशी को स्थगित करता है, गवाहों को डरा धमका कर मार दिया जाता है --?? अत:न्यायालय में कोई अपराध पहुंचे तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी लें-
mygov_161883137257382401
SINGH RAJESH
SINGH RAJESH 5 साल 3 महीने पहले
SIR, OUR LAW SIR TEACHES THAT JUSTICE HURRIED IS JUSTICE BURRIED AND SIMILARY IN OPPOSITE JUSTICE DELAY IS JUSTICE DENIES. IT MEANS E-COURT IS AN PLATFORM WHERE JUDGES WILL GET ENGOUGH TIME AND STUDY THE CASE SO THAT THEY DECIDE THE JUDGEMENT ON TIME WHETHER IT IS QUICK OR DELAY. THE PEOPLE TRUST AND FAITH MUST BE ON LAW AND OTHER PEOPLE WHO DO CRIME AND RUN AWAY THE VICTIM MUST GET JUSTICE. THAT IS THE REAL MEANING OF JUSTICE. THE TRUE PEOPLE ALWAYS BELIVE IN LAW AND JUSTICE & ACT SAME.
Ashok popatlal Furia
Ashok popatlal Furia 5 साल 3 महीने पहले
E courts project will save time ,Energy and money. Its a good move.cases can be easily disposed off considering merits of each case. At present there are millions of cases pending in each court. Justice delayed is like justice denied. In such situation nobody comes forward to file suits as Applicants and accused are aware that judgment will not come in their life time. If E Courts delivered judgement fast than culprit may also think twice to do any crime. crime rate will come down .
pankaj kumar panwar
pankaj kumar panwar 5 साल 3 महीने पहले
महोदय आपसे विनम्र निवेदन है कि सेशन कोर्ट ,हाय कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी अपनी पिटीशन खुद दायर कर सके व अपने केश कि पैरवी खुद कर सके ऐसी व्यवस्था करने की कृपा करें ।
Praful Khandalkar
Praful Khandalkar 5 साल 3 महीने पहले
Hierarchy of cases should be done Major level to Minor level. Minor level cases are more in number and waste more time of courts. These Minor cases should be hear online, on mobile, or on zoom or teams meetings 24/7. Minor level cases can be transferred to Local authorities. Increase in Small and fast track courts per district/taluka will increase efficiency and jobs so the justice. Backlog cases should be heard preferentially. We can consult some foreign Law makers.
P Mitra
P Mitra 5 साल 3 महीने पहले
ASYNCHRONOUS eHearings :- Video-conference is a synchronous eHearing - the Judge and both parties have to be present online at the scheduled time. An ASYNCHRONOUS eHearing is like email. Judge can process written/recorded submissions whenever convenient. Only a few activities like cross-examination needs synchronous eHearing. To speed up cases, number of scheduled synchronous eHearings need to be minimized.
AnuMalhotra
AnuMalhotra 5 साल 3 महीने पहले
Sir I feel that in order to dispose of the cases on time it is very important for the courts to work round the clock like hospitals and pharmacies. To ensure that the pending cases and backlog is complete,to save time and money and unnecessary harassment ,the courts need to work 24 hours on rotation basis. I do not know how effective e-courts would be because when as a Professor .I take online classes ,I feel both my students and I miss out on the human face to face interaction .