Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के लिए मसौदा विजन डाक्यूमेंट हेतु सुझावों का आमंत्रण

आरंभ करने की तिथि :
Apr 08, 2021
अंतिम तिथि :
May 31, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की ...

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की देखरेख कर रही है, इसकी अवधारणा "भारतीय न्यायपालिका -2005 में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना" के तहत की गयी है। यह विधि कार्य विभाग द्वारा शुरु किया गया मिशन मोड प्रोजेक्ट है।

ई-समिति पिछले पंद्रह वर्षों में अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के रूप में विकसित हुई है। ई-समिति के उद्देश्य निम्नलिखित है :
• देश भर के सभी न्यायालयों की इंटरलिंकिंग।
• भारतीय न्यायिक प्रणाली को आईसीटी सक्षम करना।
• न्यायिक उत्पादकता को बढ़ाना।
• न्याय वितरण प्रणाली को सुलभ, लागत प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना।
• नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करना।

दूसरा चरण जल्द ही खत्म होने वाला है इसलिए तीसरे चरण के लिए मसौदा दस्तावेज तैयार किया गया है। यह मसौदा विजन डॉक्यूमेंट ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण में अदालतों के लिए एक समावेशी, चुस्त और खुला और उपयोगकर्ता-केंद्रित विजन को रेखांकित करता है।

तीसरा चरण डिजिटल अदालतों को सिर्फ ऑफलाइन प्रक्रियाओं को डिजिटल रुप से दोहराने से अधिक सेवा प्रदान करने का विजन रखता है। न्यायपालिका में प्रौद्योगिकी का उपयोग गांधीवादी विचारधार के दो पहलुओं के समावेश पर आधारित है जोकि पहुंच और समावेश हैं। इसके अलावा मुख्य संस्थापक दृष्टि के रुप में विश्वास, सहानुभूति और स्थिरता, पारदर्शिता के सिद्धांत का भी समावेश है।

परियोजना के पहले तथा दूसरे चरण में की गई प्रगति के आधार पर यह दस्तावेज अदालतों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है (a) प्रक्रियाओं को सरल करना, (b) एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, और (c) सही संस्थागत एवं शासन फ्रेमवर्क का निर्माण, जैसे टेक्नॉलाजी ऑफिस इत्यादि का निर्माण। यह तीसरे चरण के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाए प्रदान करने के लिए प्रमुख लक्ष्यों को प्रदर्शित करता है।

इस विजन दस्तावेज का जोर एक प्लेटफार्म बनाने पर है जो विभिन्न डिजिटल सेवाओं को समय के साथ आगे बढ़ाने में मदद करेगा। यह दस्तावेज एक इंफ्रास्ट्रक्चर अप्रोच बनाने के में मदद करेगा जिससे विभिन्न हितधारक जैसे सिविल सोसाइटी लीडर्स, विश्वविद्यालय, चिकित्सक और प्रौद्योगिकीविदों की मौजूदा क्षमता का लाभ उठाया जा सके।

ई-कमेटी, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने सभी हितधारकों से ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण के लिए मसैदा विजन डॉक्यूमेंट पर टिप्पणियों, सुझावों और इनपुट आमंत्रित करती है, ताकि अगले चरण के कार्यान्वयन की योजना बनाई जा सके।

मसौदा विजन डॉक्यूमेंट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भेजने की अंतिम तिथि 31 मई 2021 है |

फिर से कायम कर देना
1705 सबमिशन दिखा रहा है
mahesh biyani
mahesh biyani 5 साल 3 महीने पहले
Time to remove satyamev jayate fm Indian guran.1lies in secular socialist &lutyen govt bcoz not noticed you talk about Sujh-Bhuj , Satya ! Not even in pariksha pe charcha ! it is only in mind or a reality ! have not seen 1 aspect of it during COVID 2 . Completely missing in Media, Temples education, tughlaq collegium ! Hindu lynchings, 1rule4all , no appeasement pai pai ka hisab ! Not 1 rebuke ever & your ministers boasts of not changing 1 word in books that teach hindus guilty by birth ?
YourName Captain Chauhan Hemantsinh (Retd)
YourName Captain Chauhan Hemantsinh (Retd) 5 साल 3 महीने पहले
All payments to honourable courts and lawyers should be made centralized through online only to put a brick to fill hole of corruption. Notaries nd Lawyers are charging huge money for a simple affidavit require for rent, change of name etc. Maximum hearings fron Prison nd hospital( if accused in hosp) should be through video conference to save manpower and over stretching and stress of workload of police dept, transportation, food fuel etc Captain Chauhan Hemantsinh (Retd) Cell no 9033844441
NIKHILPANDEY
NIKHILPANDEY 5 साल 3 महीने पहले
ई–कोर्ट के माध्यम से छोटे मावलो में सही तरीके से न्याय दिलाया जा सकता है , लेकिन बड़े मावलो में नहीं गवाही और आदि सिवाय मदत कर सकती है की कोर्ट से पहले ई कोर्ट में बयान दर्ज करवा लिया जाय जिससे गवाह को हानि न पोहोछ सके , साथ ही बलात्कार जैसे मावलो में लड़की की प्रोफाइल को गोपनीय रखने में मदत मिल सकती है , लेकिन झूठे बयान का कतरा बढ़ जाए गा , लेकिन यदि सही तरीके से जांच की जाए तो यह १ अच्छा विकल्प है , इसमें सुझाव के लिए भी १ ऑप्शन देना चाहिए जिससे कानूनी सलाह लोग ले सके
Rashmi Narasimhamurthy
Rashmi Narasimhamurthy 5 साल 3 महीने पहले
To ensure just and fair judgements in high profile cases where money factor comes into picture, after a particular stage the judge must be changed. This change should be random and on each session a new judge must be selected randomly through computerized process. Who will be the judge for the day should be a mystery until the date of hearing arrives. There shouldn't be any access to judges this way.
Aaradhya Biswal
Aaradhya Biswal 5 साल 3 महीने पहले
It's a dream of common man came true but unfortunately the lacunas of proper infrastructure, inadequate training, of lawyers, and some other areas are still to be addressed. As a practitioner I have failed to get a single date of my case properly. I mean the dates maintained in the diary of the court and that of the e-court services portal never matches. It's natural that this is a noble idea of bringing transparency
Sujit Kumar Parida
Sujit Kumar Parida 5 साल 3 महीने पहले
e courts are always the best.atleast people wll hav fear to commit any crime that wll harm anyone psychologically and mentally and socially ..e courts is really a visionary step taken up ...that wll help our peoppe after some years when each one of us wll b having databand phones and we can reach justice at our hands..instaed of calling and running to ps and courts. faceless jurisdiction that's the best of many women and all also..they wll feel less vulnerable also from their homes if they fight
Rashmi Narasimhamurthy
Rashmi Narasimhamurthy 5 साल 3 महीने पहले
With this move, the courts should be able to consider opinions of general public in high profile criminal cases through suggession /voting/polls. You never know, we might end up getting a very important input/fact/evidence from intelligent people in the community. Also each evidence should be digitised and allowed for public access after the judgement is delivered. This is to ensure just and fair approach.