Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के लिए मसौदा विजन डाक्यूमेंट हेतु सुझावों का आमंत्रण

आरंभ करने की तिथि :
Apr 08, 2021
अंतिम तिथि :
May 31, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की ...

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की देखरेख कर रही है, इसकी अवधारणा "भारतीय न्यायपालिका -2005 में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना" के तहत की गयी है। यह विधि कार्य विभाग द्वारा शुरु किया गया मिशन मोड प्रोजेक्ट है।

ई-समिति पिछले पंद्रह वर्षों में अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के रूप में विकसित हुई है। ई-समिति के उद्देश्य निम्नलिखित है :
• देश भर के सभी न्यायालयों की इंटरलिंकिंग।
• भारतीय न्यायिक प्रणाली को आईसीटी सक्षम करना।
• न्यायिक उत्पादकता को बढ़ाना।
• न्याय वितरण प्रणाली को सुलभ, लागत प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना।
• नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करना।

दूसरा चरण जल्द ही खत्म होने वाला है इसलिए तीसरे चरण के लिए मसौदा दस्तावेज तैयार किया गया है। यह मसौदा विजन डॉक्यूमेंट ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण में अदालतों के लिए एक समावेशी, चुस्त और खुला और उपयोगकर्ता-केंद्रित विजन को रेखांकित करता है।

तीसरा चरण डिजिटल अदालतों को सिर्फ ऑफलाइन प्रक्रियाओं को डिजिटल रुप से दोहराने से अधिक सेवा प्रदान करने का विजन रखता है। न्यायपालिका में प्रौद्योगिकी का उपयोग गांधीवादी विचारधार के दो पहलुओं के समावेश पर आधारित है जोकि पहुंच और समावेश हैं। इसके अलावा मुख्य संस्थापक दृष्टि के रुप में विश्वास, सहानुभूति और स्थिरता, पारदर्शिता के सिद्धांत का भी समावेश है।

परियोजना के पहले तथा दूसरे चरण में की गई प्रगति के आधार पर यह दस्तावेज अदालतों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है (a) प्रक्रियाओं को सरल करना, (b) एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, और (c) सही संस्थागत एवं शासन फ्रेमवर्क का निर्माण, जैसे टेक्नॉलाजी ऑफिस इत्यादि का निर्माण। यह तीसरे चरण के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाए प्रदान करने के लिए प्रमुख लक्ष्यों को प्रदर्शित करता है।

इस विजन दस्तावेज का जोर एक प्लेटफार्म बनाने पर है जो विभिन्न डिजिटल सेवाओं को समय के साथ आगे बढ़ाने में मदद करेगा। यह दस्तावेज एक इंफ्रास्ट्रक्चर अप्रोच बनाने के में मदद करेगा जिससे विभिन्न हितधारक जैसे सिविल सोसाइटी लीडर्स, विश्वविद्यालय, चिकित्सक और प्रौद्योगिकीविदों की मौजूदा क्षमता का लाभ उठाया जा सके।

ई-कमेटी, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने सभी हितधारकों से ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण के लिए मसैदा विजन डॉक्यूमेंट पर टिप्पणियों, सुझावों और इनपुट आमंत्रित करती है, ताकि अगले चरण के कार्यान्वयन की योजना बनाई जा सके।

मसौदा विजन डॉक्यूमेंट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भेजने की अंतिम तिथि 31 मई 2021 है |

फिर से कायम कर देना
1705 सबमिशन दिखा रहा है
Parveenkumar
Parveenkumar 5 साल 2 महीने पहले
Matrimonial case including 498a proceedings through video conferencing. No transfer of cases in favour of wives & allow video conferencing only. If litigation is found false , provisions of Cr.p. c. Should be automatic initiated irrespective of gender as there is gender disparity & women are not subjected to Crpc 340 & others Wives should be compelled also attend all proceedings
Neha
Neha 5 साल 2 महीने पहले
_NRIs to attend court hearings virtually from overseas. No travel to India, if there is no need for it. _Enforce automatic penalty if one of the litigant parties is found guilty for filing false cases. _Provision for Non resident Indians to serve notice from overseas over the internet. _Able to submit writ petitions and documents from overseas.
YourName
YourName 5 साल 2 महीने पहले
मा, प्रधानमंत्रीजी, सप्रेम नमस्कार। मै श्रीमान जवाहर कुमार देवनाथ, वसंतपुर ग्रामपंचायत से, तहसील चामोर्शी, जिला गडचिरोली से लिख रहा हूँ। 1)नाथ संप्रदाय के लोगों पर जो फर्जी मामला दर्ज किया गया है उसे तुरंत खत्म कर मुआवजा दिया जाए। 2)सभी न्यायालय के न्यायाधीशो को सम्मान पूर्वक व्यावहार करने के लिए वाध्य किया जाए और हिंदी भाषा में कार्य करने के लिए वाध्यता हो। 3)देश के प्रधानमंत्री या संविधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति को अपमानित तथा गाली देने का अधिकार समाप्त किया जाए। जय हिंद
mygov_162153132288630401
KrishanKumarGarg
KrishanKumarGarg 5 साल 2 महीने पहले
Must make process simpler by reducing the paperwork stress and should also make some more new laws making easy for everyone to understand and also to introduce AI in judicial system for paperwork and also should look into existing laws to make them simpler for a common man to understand and last but not least after this pandemic online cases should be heard as there will be more hearing of cases and to recruit more judges for decreasing burden on existing judges for a better and easy hearing.
Ajit Singh
Ajit Singh 5 साल 2 महीने पहले
Look into the past history of balance sheet of fertilizer industry which by the crooked officers who have proposed amendments of Multistste cooperative Act has loosened the government vconttol over fertilizer industry.Amend relevant act and made mandatory to nominate honest Government directors to streamline fertilizer cost with a aim to reduce subsidy to farmers from government exchequer. Do not nominate to their board who are near to retirement because they will find place their for their.
Ajit Singh
Ajit Singh 5 साल 2 महीने पहले
Increase in fertilizer subsidy is no option. Congress govt could not done because of corrupt officers in Ministry.Dynamic man can only take drastic steps.Fertilizer industries looting farmers and government.Appoint a committee of technocrats,economist and cost evaluation expert to determine actual manufacturing cost of fertilizer. Formula of calculation of retention price is misvoncived.Permisdible profits be allowed.Chech their balance sheets of past and present as they mint money on subsidy