Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के लिए मसौदा विजन डाक्यूमेंट हेतु सुझावों का आमंत्रण

आरंभ करने की तिथि :
Apr 08, 2021
अंतिम तिथि :
May 31, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की ...

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की देखरेख कर रही है, इसकी अवधारणा "भारतीय न्यायपालिका -2005 में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना" के तहत की गयी है। यह विधि कार्य विभाग द्वारा शुरु किया गया मिशन मोड प्रोजेक्ट है।

ई-समिति पिछले पंद्रह वर्षों में अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के रूप में विकसित हुई है। ई-समिति के उद्देश्य निम्नलिखित है :
• देश भर के सभी न्यायालयों की इंटरलिंकिंग।
• भारतीय न्यायिक प्रणाली को आईसीटी सक्षम करना।
• न्यायिक उत्पादकता को बढ़ाना।
• न्याय वितरण प्रणाली को सुलभ, लागत प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना।
• नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करना।

दूसरा चरण जल्द ही खत्म होने वाला है इसलिए तीसरे चरण के लिए मसौदा दस्तावेज तैयार किया गया है। यह मसौदा विजन डॉक्यूमेंट ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण में अदालतों के लिए एक समावेशी, चुस्त और खुला और उपयोगकर्ता-केंद्रित विजन को रेखांकित करता है।

तीसरा चरण डिजिटल अदालतों को सिर्फ ऑफलाइन प्रक्रियाओं को डिजिटल रुप से दोहराने से अधिक सेवा प्रदान करने का विजन रखता है। न्यायपालिका में प्रौद्योगिकी का उपयोग गांधीवादी विचारधार के दो पहलुओं के समावेश पर आधारित है जोकि पहुंच और समावेश हैं। इसके अलावा मुख्य संस्थापक दृष्टि के रुप में विश्वास, सहानुभूति और स्थिरता, पारदर्शिता के सिद्धांत का भी समावेश है।

परियोजना के पहले तथा दूसरे चरण में की गई प्रगति के आधार पर यह दस्तावेज अदालतों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है (a) प्रक्रियाओं को सरल करना, (b) एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, और (c) सही संस्थागत एवं शासन फ्रेमवर्क का निर्माण, जैसे टेक्नॉलाजी ऑफिस इत्यादि का निर्माण। यह तीसरे चरण के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाए प्रदान करने के लिए प्रमुख लक्ष्यों को प्रदर्शित करता है।

इस विजन दस्तावेज का जोर एक प्लेटफार्म बनाने पर है जो विभिन्न डिजिटल सेवाओं को समय के साथ आगे बढ़ाने में मदद करेगा। यह दस्तावेज एक इंफ्रास्ट्रक्चर अप्रोच बनाने के में मदद करेगा जिससे विभिन्न हितधारक जैसे सिविल सोसाइटी लीडर्स, विश्वविद्यालय, चिकित्सक और प्रौद्योगिकीविदों की मौजूदा क्षमता का लाभ उठाया जा सके।

ई-कमेटी, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने सभी हितधारकों से ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण के लिए मसैदा विजन डॉक्यूमेंट पर टिप्पणियों, सुझावों और इनपुट आमंत्रित करती है, ताकि अगले चरण के कार्यान्वयन की योजना बनाई जा सके।

मसौदा विजन डॉक्यूमेंट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भेजने की अंतिम तिथि 31 मई 2021 है |

फिर से कायम कर देना
1705 सबमिशन दिखा रहा है
Sonu kumar
Sonu kumar 5 साल 2 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी सादर नमस्ते। हमारे देश की न्याय व्यवस्था बहुत धीमी है यहाँ न्याय मिलने में लोगों का जीवन निकल जाता है समय की बर्बादी होती है, उदाहरण , निर्भया केस, मुम्बई कसाब आतंकी हमला, इनमे अपराधियों ने खुले आम सविंधान का मजाक बनाया गया पर न्याय मिला बहुत देर से मिला, यहाँ VIIP कैटेगिरी वालों के लिए नियम अलग है जैसे सलमान खान को काले हिरण केस में निर्दोष करार देना भी हास्यास्पद था, आप कुछ नए कानून लाये जिससे भारत की जनता को न्याय जल्दी मिले और उचित मिले धन और समय बर्बादी न हो। जय हिंद
Manoj K Jain
Manoj K Jain 5 साल 2 महीने पहले
Can't we think the setup of e- courts , with the use of AI ( Artificial Technology ), so that pendency may be minimise in normal and non critical cases. It may be used at initial level and later on with manual intervention. It can minimise the time consumption. There should be minimum paper consumption and maximum use of electronic documents.
Putan tiwari
Putan tiwari 5 साल 2 महीने पहले
आदरणीय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अभिवादन! सरकार का कर्तव्य है कि जनता जनार्दन के लिए हित में नये कानून को बनाए। जिससे भारत की जनता समय पर व अपने ही जीवन में न्याय पा सकें बड़े दुर्भाग्य की बात है की ए अदालतें यहां के अधिकारी गण जनता के ही टैक्स से इनके वेतन आतें हैं। लेकिन जनता को समय पर न्याय नहीं मिल पाता बहुतों की तो जीवन लीला समाप्त हो जाती है पर उन्हें न्याय नहीं मिल पाता यह कैसा संविधान यह कैसीभारत की न्याय प्रक्रिया है विना घूस के कोई काम नहीं होता। जय भारत।।
deepayan
deepayan 5 साल 2 महीने पहले
Suggestion to the issue of technology service provider. When TSP is delegated to a Non-Government body issues arise on accountability and transparency and new litigation might arise in case of breach/data loss Further, the draft does not specify why it favors a non-government body and a body at the discretion of the High Court The state government must be given the direction to set up TSP and the High Court must maintain it. This way matters can be kept in-house.
Jagdish Kumar Tiwari
Jagdish Kumar Tiwari 5 साल 2 महीने पहले
Dear Sirs, 1. The very basic of Judicial System must be... JUSTICE DELAYED is JUSTICE DENIED. 2. Our judiciary must encourage self pleading in courts, It will help to minimize COURPTION in courts. 3. The extension of dates should be minimum and financial punishment should apply to the party willing to delay the judgement. 4. Today any poor man can not think to go to court only due to cost factor and extra ordinary time frame. 5. At present law is a servant of MIGHTY. JAY HIND JK Tiwari
venkatesan
venkatesan 5 साल 2 महीने पहले
E courts is need of the hour and speedy disposal to be ensured with transparency. please adopt the best technology to ensure that we have best judicial.reforms which is pending for long time. As you aware that indian judicial system is very slow and lakhs of cases are pending for years together. New system should ensure all application. should be online and paperless in all courts with time frame to close the cases in that particular court. speedy disposal only will ensure trust on our judicial
N.BHUVANESHWARAN
N.BHUVANESHWARAN 5 साल 2 महीने पहले
virtual and hybrid mode of Courts system is arised after the pandemic situation. still before pandamic certain courts have occasionally used virtual hearing especially Virtual hearing in under trail prisoners by subordinate criminal court. According to my view courts filing procedure should be changed into e filing methods and e paying of court fee and all the proceedings should be virtually records and should be maintained as electronic records and court judgement copies changed to e record.