Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के लिए मसौदा विजन डाक्यूमेंट हेतु सुझावों का आमंत्रण

आरंभ करने की तिथि :
Apr 08, 2021
अंतिम तिथि :
May 31, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की ...

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की देखरेख कर रही है, इसकी अवधारणा "भारतीय न्यायपालिका -2005 में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना" के तहत की गयी है। यह विधि कार्य विभाग द्वारा शुरु किया गया मिशन मोड प्रोजेक्ट है।

ई-समिति पिछले पंद्रह वर्षों में अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के रूप में विकसित हुई है। ई-समिति के उद्देश्य निम्नलिखित है :
• देश भर के सभी न्यायालयों की इंटरलिंकिंग।
• भारतीय न्यायिक प्रणाली को आईसीटी सक्षम करना।
• न्यायिक उत्पादकता को बढ़ाना।
• न्याय वितरण प्रणाली को सुलभ, लागत प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना।
• नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करना।

दूसरा चरण जल्द ही खत्म होने वाला है इसलिए तीसरे चरण के लिए मसौदा दस्तावेज तैयार किया गया है। यह मसौदा विजन डॉक्यूमेंट ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण में अदालतों के लिए एक समावेशी, चुस्त और खुला और उपयोगकर्ता-केंद्रित विजन को रेखांकित करता है।

तीसरा चरण डिजिटल अदालतों को सिर्फ ऑफलाइन प्रक्रियाओं को डिजिटल रुप से दोहराने से अधिक सेवा प्रदान करने का विजन रखता है। न्यायपालिका में प्रौद्योगिकी का उपयोग गांधीवादी विचारधार के दो पहलुओं के समावेश पर आधारित है जोकि पहुंच और समावेश हैं। इसके अलावा मुख्य संस्थापक दृष्टि के रुप में विश्वास, सहानुभूति और स्थिरता, पारदर्शिता के सिद्धांत का भी समावेश है।

परियोजना के पहले तथा दूसरे चरण में की गई प्रगति के आधार पर यह दस्तावेज अदालतों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है (a) प्रक्रियाओं को सरल करना, (b) एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, और (c) सही संस्थागत एवं शासन फ्रेमवर्क का निर्माण, जैसे टेक्नॉलाजी ऑफिस इत्यादि का निर्माण। यह तीसरे चरण के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाए प्रदान करने के लिए प्रमुख लक्ष्यों को प्रदर्शित करता है।

इस विजन दस्तावेज का जोर एक प्लेटफार्म बनाने पर है जो विभिन्न डिजिटल सेवाओं को समय के साथ आगे बढ़ाने में मदद करेगा। यह दस्तावेज एक इंफ्रास्ट्रक्चर अप्रोच बनाने के में मदद करेगा जिससे विभिन्न हितधारक जैसे सिविल सोसाइटी लीडर्स, विश्वविद्यालय, चिकित्सक और प्रौद्योगिकीविदों की मौजूदा क्षमता का लाभ उठाया जा सके।

ई-कमेटी, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने सभी हितधारकों से ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण के लिए मसैदा विजन डॉक्यूमेंट पर टिप्पणियों, सुझावों और इनपुट आमंत्रित करती है, ताकि अगले चरण के कार्यान्वयन की योजना बनाई जा सके।

मसौदा विजन डॉक्यूमेंट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भेजने की अंतिम तिथि 31 मई 2021 है |

फिर से कायम कर देना
1705 सबमिशन दिखा रहा है
Satyakam sharma
Satyakam sharma 5 साल 2 महीने पहले
Manav mastisk sabse vikashit sanskarit sabhy samuday ki shreni me aata h fir bhi inke mastisk se upjit aniyantrit dushit bhawna aparadhi banakar court tk khich le aata h janata ka janata k liye janata k dwara banaya gya vidhan ka paripalan karne ke layak janata ka shikshit hona jruri h
Shashi Chaturvedi
Shashi Chaturvedi 5 साल 2 महीने पहले
Sir, currently there are 4 IITs that offer degree programs in Aerospace Engineering namely - IIT Bombay, IIT Madras, IIT Kharagpur, & IIT Kanpur. However, ISRO does not recruit students from any of these reputed aerospace programs. This results in waste of resources of our country which have been spent towards creating Aerospace Engineers. Aerospace Students, out of lack of opportunities, have to either take up jobs in non-core sectors or resort to leaving the country for better opportunities.
RAMA RANI
RAMA RANI 5 साल 2 महीने पहले
कोर्ट कचहरी में से कोई भी डॉक्यूमेंट लेना आसान काम नहीं,दीवारें भी मांगती हैं।लोग जाने से भी डरते हैं।जमीन,मकान,दुकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए बहुत पैसा लगता है।पैसा जमा करवाने के लिए अलग अकाउंट में जमा करके उस अकाउंट होल्डर को अलग फीस देनी पड़ती है।सबकुछ बहुत ट्रांसपेरेंट तथा ऑनलाइन होना चाहिए।लूट खसूट खत्म हो।आम आदमी को सकूं मिले।सारे डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी आसानी से घर बैठे ली जा सके।ऐसी सुविधा हो।नया घर।लेने से पहले,लिए।लेने से पहले पिछले 13साल का रिकॉर्ड सॉफ्ट कॉपी में दर्ज मिलना चाहिए
Kamatchi Sundaram krishnamoorthy
Kamatchi Sundaram krishnamoorthy 5 साल 2 महीने पहले
Sir is Legal Aid to Support Misuse of many act land grab broker Inthu Makkal Katchi Arjun Sampath his followers S. venkatesan &Bros, Misuse of Sarfacei act for land grab Canara Bank and Misuse of many act land grabber Adayar Anantha Bhavan A2B K. T. Venkatesaraja. This is One Quality One Price only with Bill That Too From 09.12.2002 K. Krishnamoorthy proprietor CKK Jewellery Coimbatore 641001.
Yogesh Vadsara
Yogesh Vadsara 5 साल 2 महीने पहले
Found very good draft on mainly theoretical side. For better implementation functional manual is needed by to be prepared by a committee. Such manual can be ungraded in order to increase quality of work and cost effectivity and not to escape any vital aspect came to notice after the real time work begins. Such manual can be upgraded maximum three or four times during the work at different stages when necessitated. Other robust implementation techniques are also needed to apply.
Arun Upadhyaya
Arun Upadhyaya 5 साल 2 महीने पहले
Most Important element in Justice is NEUTRALITY - This can be achieved in eCourts by keeping the biological identity of the victim and perpetrator OPEN but any other element which will give out the individual personality should be avoided unless it forms the basis of the case. If this is strictly followed then IMPARTIAL Judgement and fair justice can be achieved. Just like income tax - cases should be adjudicated by Judges around the country which will make it NEUTRAL. Jai Ma Bharti.
Sumit agrawal
Sumit agrawal 5 साल 2 महीने पहले
Sir , I feel there is a need to attach all cases with aadhar number of petitioner and respondent both so as to enable to know the exact history and antecedent of the people involved in the cases . One person might be cheating different people in different places but we have no track of that . Attaching all cases under one aadhar number will help know about the true character of a person.
Manikant Mishra
Manikant Mishra 5 साल 2 महीने पहले
माननीय महोदय जयहिंद कोर्ट का अपना सभी स्तर पर जुड़ा हुआ स्थायी वेबसाइट है इसमे सभी जजो से जुड़े केश को प्रतिदिन सिस्को वेबेक्स मिटिंग सेडुल कर संबंधित सभी वकील पक्षकार और आरोपित जज आदि को उसका लिंक भेजकर आसानी से कोविड काल में घर पर रहते हुए प्रारंभिक सुनवाई की जा सकती है। साथ ही डाक्यूमेंट को वेबसाइट में अपलोड कर ब्यवस्थित किया जा सकता है जो पासवर्ड प्रोटेक्टेड हो और जिसे असंबधित ब्यक्ति ना देख सके। अंतिम सुनवाई आनलाइन थाने में प्रोजेक्टर या वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की जा सकती है।