Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के लिए मसौदा विजन डाक्यूमेंट हेतु सुझावों का आमंत्रण

आरंभ करने की तिथि :
Apr 08, 2021
अंतिम तिथि :
May 31, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की ...

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की देखरेख कर रही है, इसकी अवधारणा "भारतीय न्यायपालिका -2005 में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना" के तहत की गयी है। यह विधि कार्य विभाग द्वारा शुरु किया गया मिशन मोड प्रोजेक्ट है।

ई-समिति पिछले पंद्रह वर्षों में अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के रूप में विकसित हुई है। ई-समिति के उद्देश्य निम्नलिखित है :
• देश भर के सभी न्यायालयों की इंटरलिंकिंग।
• भारतीय न्यायिक प्रणाली को आईसीटी सक्षम करना।
• न्यायिक उत्पादकता को बढ़ाना।
• न्याय वितरण प्रणाली को सुलभ, लागत प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना।
• नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करना।

दूसरा चरण जल्द ही खत्म होने वाला है इसलिए तीसरे चरण के लिए मसौदा दस्तावेज तैयार किया गया है। यह मसौदा विजन डॉक्यूमेंट ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण में अदालतों के लिए एक समावेशी, चुस्त और खुला और उपयोगकर्ता-केंद्रित विजन को रेखांकित करता है।

तीसरा चरण डिजिटल अदालतों को सिर्फ ऑफलाइन प्रक्रियाओं को डिजिटल रुप से दोहराने से अधिक सेवा प्रदान करने का विजन रखता है। न्यायपालिका में प्रौद्योगिकी का उपयोग गांधीवादी विचारधार के दो पहलुओं के समावेश पर आधारित है जोकि पहुंच और समावेश हैं। इसके अलावा मुख्य संस्थापक दृष्टि के रुप में विश्वास, सहानुभूति और स्थिरता, पारदर्शिता के सिद्धांत का भी समावेश है।

परियोजना के पहले तथा दूसरे चरण में की गई प्रगति के आधार पर यह दस्तावेज अदालतों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है (a) प्रक्रियाओं को सरल करना, (b) एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, और (c) सही संस्थागत एवं शासन फ्रेमवर्क का निर्माण, जैसे टेक्नॉलाजी ऑफिस इत्यादि का निर्माण। यह तीसरे चरण के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाए प्रदान करने के लिए प्रमुख लक्ष्यों को प्रदर्शित करता है।

इस विजन दस्तावेज का जोर एक प्लेटफार्म बनाने पर है जो विभिन्न डिजिटल सेवाओं को समय के साथ आगे बढ़ाने में मदद करेगा। यह दस्तावेज एक इंफ्रास्ट्रक्चर अप्रोच बनाने के में मदद करेगा जिससे विभिन्न हितधारक जैसे सिविल सोसाइटी लीडर्स, विश्वविद्यालय, चिकित्सक और प्रौद्योगिकीविदों की मौजूदा क्षमता का लाभ उठाया जा सके।

ई-कमेटी, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने सभी हितधारकों से ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण के लिए मसैदा विजन डॉक्यूमेंट पर टिप्पणियों, सुझावों और इनपुट आमंत्रित करती है, ताकि अगले चरण के कार्यान्वयन की योजना बनाई जा सके।

मसौदा विजन डॉक्यूमेंट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भेजने की अंतिम तिथि 31 मई 2021 है |

फिर से कायम कर देना
1705 सबमिशन दिखा रहा है
Rajesh Madhav Mathkar
Rajesh Madhav Mathkar 5 साल 2 महीने पहले
One of the things that always surprised me is nu of pages of chargesheets - hundres of them !. Why should country like us spend this on criminals / culprits. Its a total waste !We should use Digitisation & completely eliminate huge number of pages/ papers used to file Chargesheets !
Prabhat Kumar
Prabhat Kumar 5 साल 2 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी क्या यह सम्भव है की प्रशासनिक अधिकारी ही हर क्षेत्र के विशेषज्ञ हो। प्रत्येक विभाग में अपने क्षेत्र के कार्यों के अच्छे जानकार उपलब्ध रहते हैं।स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के निर्णय भी उन्हीं के विभाग के जानकारों के द्वार लिए जाने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश के एक जनपद के 14 चिकित्सा अधीक्षक ने सामूहिक त्यागपत्र देने की घोषणा की है ,वह भी यह कारण बताते हुए की प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बेवजह दबाव बनाकर कार्य कराया जाता है।
JayagandhanS
JayagandhanS 5 साल 2 महीने पहले
Solution for Ambulance service issue. Please bring in Ola for all Ambulance service. All the ambulance should be made mandatory to register with Ola. They will be provided a QR code which should be pasted on the front of Ambulance. Any Ambulance without QR code should not be allowed to run and police should catch and cease vehicle. Benefits : People can book Ambulance through Ola app with GPS tracking, electronic payment, proper charges based on kms, safety of users and no scope for black market
Jagdish Mohanlal Dedania
Jagdish Mohanlal Dedania 5 साल 2 महीने पहले
High court should not comment on working of central government. only superim courts should allow comment on working of central government. As far as possible, all courts should avoid to comment on administrative decision of government. Many times, courts have given wrong instructions on administrative decision of government. Our nation is democracy country and elected government has right of administrative decision. Public will review the decision of the government at the time of election.
Rama Nand Pathak
Rama Nand Pathak 5 साल 2 महीने पहले
इस तरह से ब्यवस्था आन लाइन हो कि सब कुछ आन लाइन रिपोर्ट से लेकर मुकदमे का समय ब्यौरा सारी डिटेल अपडेट होता रहे पुलिस सिस्टम में भी आ लाईन रिपोर्ट NOC की सारी कारवाही आन लाइन ये सब पैसे खाने वाले सिस्टम है इसमे चालान भी आन लाइन घर कैफे कहि से कोई भी रिलीज करवा लें
VVK 8C MITHRAJEETH L U STU
VVK 8C MITHRAJEETH L U STU 5 साल 2 महीने पहले
There must be nearly 100 digital courts where the people can feel comfortable than normal courts and follow the proper justice.The judgement should be honest.All petitions in a digital courts should be solved in a particular period of time. More than that for these kind of digital courts the judges and advocates who know detailed about the technology should present there. Because the wrong person can do some forgeries. One tech specialist should be present. This is risky but should become true.
shekar p
shekar p 5 साल 2 महीने पहले
sir, in this pandemic situation, it is perceived to facilitate food & shelter for the poor who are returning to their native place. further those who are unable to earn due to lockdown may be provided for their daily needs either by deficiet budget or from the emergency fund to reduce the difficulty. It's natural that the citizens expect from Govt during difficult situation. This timely help cannot be forgotten easily in the days to come. Thank you
Mayank
Mayank 5 साल 2 महीने पहले
Respected Sir , I want to express my suggestions on this topic . 1. There should focus to make digital platform for courts properly . 2. There should be 100 to 500 digital courts who give justice quickly to everyone . 3. There should be focus of technology like technology of Japan , We can take help to make our system more technologist . 4 . There should be focus to complete each & every petitions in all courts within a specific period of time . 5 . There should be strengthened judicial system .