Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के लिए मसौदा विजन डाक्यूमेंट हेतु सुझावों का आमंत्रण

आरंभ करने की तिथि :
Apr 08, 2021
अंतिम तिथि :
May 31, 2021
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की ...

सुप्रीम कोर्ट की ई-कमेटी, ई-कोर्ट्स परियोजना के कार्यान्वयन की देखरेख कर रही है, इसकी अवधारणा "भारतीय न्यायपालिका -2005 में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना" के तहत की गयी है। यह विधि कार्य विभाग द्वारा शुरु किया गया मिशन मोड प्रोजेक्ट है।

ई-समिति पिछले पंद्रह वर्षों में अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के रूप में विकसित हुई है। ई-समिति के उद्देश्य निम्नलिखित है :
• देश भर के सभी न्यायालयों की इंटरलिंकिंग।
• भारतीय न्यायिक प्रणाली को आईसीटी सक्षम करना।
• न्यायिक उत्पादकता को बढ़ाना।
• न्याय वितरण प्रणाली को सुलभ, लागत प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना।
• नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करना।

दूसरा चरण जल्द ही खत्म होने वाला है इसलिए तीसरे चरण के लिए मसौदा दस्तावेज तैयार किया गया है। यह मसौदा विजन डॉक्यूमेंट ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण में अदालतों के लिए एक समावेशी, चुस्त और खुला और उपयोगकर्ता-केंद्रित विजन को रेखांकित करता है।

तीसरा चरण डिजिटल अदालतों को सिर्फ ऑफलाइन प्रक्रियाओं को डिजिटल रुप से दोहराने से अधिक सेवा प्रदान करने का विजन रखता है। न्यायपालिका में प्रौद्योगिकी का उपयोग गांधीवादी विचारधार के दो पहलुओं के समावेश पर आधारित है जोकि पहुंच और समावेश हैं। इसके अलावा मुख्य संस्थापक दृष्टि के रुप में विश्वास, सहानुभूति और स्थिरता, पारदर्शिता के सिद्धांत का भी समावेश है।

परियोजना के पहले तथा दूसरे चरण में की गई प्रगति के आधार पर यह दस्तावेज अदालतों के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है (a) प्रक्रियाओं को सरल करना, (b) एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, और (c) सही संस्थागत एवं शासन फ्रेमवर्क का निर्माण, जैसे टेक्नॉलाजी ऑफिस इत्यादि का निर्माण। यह तीसरे चरण के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाए प्रदान करने के लिए प्रमुख लक्ष्यों को प्रदर्शित करता है।

इस विजन दस्तावेज का जोर एक प्लेटफार्म बनाने पर है जो विभिन्न डिजिटल सेवाओं को समय के साथ आगे बढ़ाने में मदद करेगा। यह दस्तावेज एक इंफ्रास्ट्रक्चर अप्रोच बनाने के में मदद करेगा जिससे विभिन्न हितधारक जैसे सिविल सोसाइटी लीडर्स, विश्वविद्यालय, चिकित्सक और प्रौद्योगिकीविदों की मौजूदा क्षमता का लाभ उठाया जा सके।

ई-कमेटी, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने सभी हितधारकों से ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण के लिए मसैदा विजन डॉक्यूमेंट पर टिप्पणियों, सुझावों और इनपुट आमंत्रित करती है, ताकि अगले चरण के कार्यान्वयन की योजना बनाई जा सके।

मसौदा विजन डॉक्यूमेंट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

भेजने की अंतिम तिथि 31 मई 2021 है |

फिर से कायम कर देना
1705 सबमिशन दिखा रहा है
shankar_23
shankar_23 5 साल 2 महीने पहले
vision 3 Online documentation verification with QR/Bar code must print,case appearing details and advocates details must update till Judgement. All case bundles must in digital watch updates with RFID technology in Physical movements. All legal services facilities available in court must ensure to the Public with No. of Advocates who all are in practising...in the court and total no. in district. All digital cases must share QR/ Bar code and pending case bundles status to the client.
K sachin reddy
K sachin reddy 5 साल 2 महीने पहले
This is the revolutionary project under taken by Government of India in the judiciary system . e-courts will connect people directly from any were in india. this project will help poor to reach the justice. As our laws says that Injustice anywhere is a threat to Justice every where.
Ramesh Kumar HUF
Ramesh Kumar HUF 5 साल 2 महीने पहले
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पश्चात् मारपीट, सामूहिक बलात्कार और नर संहार के समाचार मिडिया के सुर्खियों में है। इस संक्रमण काल में न्यायव्यवस्था चुनाव आयोग के पास होती है अतः सुधारात्मक कार्रवाई की जबाबदेही उनकी बनती है। मिडिया रिपोर्टों का ऑनलाइन संज्ञान लेकर न्यायपालिका ऐसे संक्रमणकाल में त्वरित कार्रवाई करे तो नित्य प्रतिदिन बढते हुए तनावपूर्ण परिस्थितियों में राजनैतिक हत्यारों पर ई-न्यायादेश पारित कर निर्णायक आघात कर सकती है। जब तक ऑफ लाईन कार्रवाई परम्परागत तरीकों से होगी देर हो चुकेगी।
Purnima Gupta
Purnima Gupta 5 साल 2 महीने पहले
When everyone is link with Addar card everywhere digital then why can't we start digitalized system. If no access to net or something can take help of e -mitra to file case or online hearing can also be done. For Discussion or asking questions we can use online platform too. Digitalized documentations are also possible so that refrence can be withdrawn easily.
Hari
Hari 5 साल 2 महीने पहले
any welfare schemes to citizens not through state govts but open p.m. relief offices on every town since south states are not publicising it. recently you announced food rice, wheat distribution of 26000 crores to poor. do it through central govt offices or open direct pm distribution offices in every town. do not trust state govts.🙏
PRABHATPATI
PRABHATPATI 5 साल 2 महीने पहले
Unemployment is a great problem. Partially it can be solved by villagers co-operative societies. Every village should have a diary farm and every block or district will construct a milk processing unit. This will generate huge employment. some people to take care of cattle, some for grass production, some transportation of milk, some for milk processing and some for marketing etc. A detailed plan can be submitted if called for.