Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

भारत के प्रधानमंत्रियों पर संग्रहालय की "अवधारणा" और "परिकल्‍पना" के संबंध में आमंत्रित सुझाव

आरंभ करने की तिथि :
Apr 13, 2018
अंतिम तिथि :
Apr 30, 2018
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत सरकार, सभी प्रधानमंत्रियों को शामिल करते हुए ''भारत के ...

भारत सरकार, सभी प्रधानमंत्रियों को शामिल करते हुए ''भारत के प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक आधुनिक संग्रहालय'' स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव करती है। वे भारत सरकार के प्रमुख चेहरे रहे हैं। मंत्री परिषद और महत्‍वपूर्ण रूप से इसके आंतरिक मंत्रिमंडल के अध्‍यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री को शासन और नीति-निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी होती है। उन्‍होंने अधिकांशत: भारत की आजादी के विगत 70 वर्षों से भी अधिक समय से भारतीय राजनीति पर अत्‍यधिक प्रभाव डाला है। प्रधानमंत्री संस्‍था के रूप में भारतीय शासन की लोकतांत्रिक वैधता का भी प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

चूंकि, प्रधानमंत्री का संस्‍थागत स्‍वरूप भारतीय लोकतंत्र के लिए महत्‍वपूर्ण है, इसलिए इसे और अधिक स्‍पष्‍ट करने की आवश्‍यकता है। वस्‍तुत:, भारत का लोकतांत्रिक अनुभव अद्वितीय है, फिर भी इसे उस तरीके से प्रस्‍तुत नहीं किया गया है, जैसा इसे प्रस्‍तुत किया जाना चाहिए था। एक ओर भारतीय संसद ने अपने विधायी अनुभव को दर्शाने वाला एक संग्रहालय स्‍थापित किया है, वहीं दूसरी ओर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने भी भारत की कानूनी विरासत और हमारी न्‍याय प्रदायगी प्रणाली के विकास को चित्रित करते हुए एक संग्रहालय की स्‍थापना की है। यह उपयुक्‍त समय है कि भारत की इस कार्यकारी संस्‍था के प्रतीक प्रधानमंत्री की कहानी भी व्‍यक्‍त की जाए।

यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि हमारे प्रधानमंत्रियों में से कई प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्यों से संबंधित जानकारी को अच्‍छे ढंग से प्रलेखित नहीं किया गया है। इनमें से कई को वास्‍तव में बहुत कम तवज्‍जो मिली है। यद्यपि सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा अलग-अलग योगदान दिए गए हैं और उनकी तुलना नहीं की जा सकती, अत: इसका मूल्‍यांकन कार्य व्‍यक्ति विशेष पर छोड़ दिया जाना चाहिए; सभी संगत तथ्‍यों का एक स्‍थान पर होना इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाएगा। प्रस्‍तावित संग्रहालय द्वारा इसी उद्देश्‍य को पूरा करने की अपेक्षा है। अनुसंधान और सुग्राही व्‍यवस्‍था के द्वारा इस प्रयास से हमारे प्रधानमंत्रियों के व्‍यक्तित्‍व जीवंत हो उठेंगे।

भारत विश्‍व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम इसका श्रेय विद्वानों और उन सभी को देते हैं जो शासन, विकास और समृद्धि में अभिरुचि रखते हैं, कि उन्‍हें ऐसी विश्‍व स्‍तरीय सुविधा प्राप्‍त हो ताकि भारत के प्रधानमंत्रियों पर महत्‍वपूर्ण अनुसंधान कार्य किया जा सके। चूंकि, प्रधानमंत्री ऐसे केन्‍द्र के रूप में उभरे हैं जिनके ईर्द-गिर्द संघ सरकार घूमती है, इस पद पर आसीन व्‍यक्ति प्राय: असाधारण व्‍यक्तित्‍व रहे हैं। प्रधानमंत्री के पद पर रहे कुछेक व्‍यक्तियों को समर्पित पृथक संग्रहालय स्‍थापित किए गए हैं। अभी तक भारत के प्रधानमंत्री रहे सभी पन्‍द्रह प्रधानमंत्रियों के लिए अलग-अलग संग्रहालय स्‍थापित करना संभव नहीं है। यह भी दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि कई प्रधानमंत्रियों के जीवन और कार्यों को कम तवज्‍जो मिली है।

भारत के प्रधानमंत्रियों से संबंधित संग्रहालय की 'अवधारणा' को अंतिम रूप देने से पूर्व, हम भारत सरकार की ओर से इस परियोजना के लिए अपनाई जाने वाली 'परिकल्‍पना' के स्‍वरूप पर आपसे सुझाव और फीडबैक आमंत्रित करते हैं। 'भारत के प्रधानमंत्रियों से संबंधित संग्रहालय के इस विचार पर कैसे कार्य किया जाए? क्‍या आप इस विचार को लाभप्रद मानते हैं? इस संग्रहालय की संकल्‍पना किस प्रकार तैयार की जाए? आपका फीडबैक, संग्रहालय के संबंध में 'संकल्‍पना' और 'परिकल्‍पना' पर सुविचारित निर्णय लेने में अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण सिद्ध होगा।

सर्वश्रेष्‍ठ विचार/सुझाव को दस हजार रुपए का नकद पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा।

प्रस्तुत की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2018 है

फिर से कायम कर देना
73 सबमिशन दिखा रहा है
Kuldip Katariya
Kuldip Katariya 8 साल 2 महीने पहले
We can create same exactly like this concept , pls visit this site and request you to do visit this place, this will be a perfect concept to build "India PrimeMinisters Memorial Museum "http://www.vmm.ashapura.com/ . this is 4D tech. Peoples liking this place and appriciating a lot , pls check and let me know for any further help , im near by this place so can help u in this regards.
K Gomathi sankar
K Gomathi sankar 8 साल 2 महीने पहले
The museum must contain the pictures and details of PMs of India in chronological order. It should contain their foreign visits,their special names and the places which they have inaugurated during their career.It should contain the term of office of every prime minister and their respective political party and the details of salary ,oath and power,functions and position of PM. concept:POLICY MAKERS(PM) Of India by k.gomathi sankar, class 10, 9894782366, donykarthik@gmail.com
mygov_152412433749907391
mygov_152412442949907391
Kritika Deshmukh
Kritika Deshmukh 8 साल 2 महीने पहले
I think this is impressive idea to build a museum of our honourable PMs since independence.That would be informative & inspirational for each generation.so here are some points that I want to suggest-1. There should be seperate room for each of the PMs 2.In that room , there should be a statue of that PM. 3.An audio-visual documentry on the life journey of PM from early life till they become PM. 4.A board near their statue which has their name,date of birth and death ,education etc written on it
bhagchand
bhagchand 8 साल 2 महीने पहले
यदी मयूजियम बना हि रहे हो तो .... पहली बात यह युनीक होना चाहिऐ .इसके जैसा दूनीया मे केवल एक जो हमारे पास हो ... सभी प्रधानमंत्री अपना परिचय ओर भविष्य के भारत के लीऐ क्या सोच रखते है . 3D दृश्य माध्यम से अलग अलग स्थान पर हो .. तथा म्यूजियम कि छत पर आकाश ओर तारे वो भी 3D दृश्य मे .. लगना चाहिऐ कि visitors ब्रमाण्ड़ मे चल रहे है ...।
Manish Jain
Manish Jain 8 साल 2 महीने पहले
in the museum there should be the : Gandhi ji photo and ambedkar ji photo with symbolising the symbol of democratic country and also have some respctive ideals of India . if, done please, the museum can be set with online ticketing and regular daily time for normal persons to see the views and also have an feedback database directly link to phone number of visitors as it reduce the time with interaction to government
JAGDISH PATHAK
JAGDISH PATHAK 8 साल 2 महीने पहले
In respect to cash currency shortages at various states of our country, I want to suggest that, RBI should take it seriouslyl and solve the problem quickly, further, it is possible that, there should be conspiracy of some official oF RBI and Banks to create such mismanagement to damage the Image of Hon. PM and Government, It is also essential to do special investigation, who are resposible for such cash mismanagemnt, action should be taken, so that in future it may not be repeated,best wishes
RIJU BHATNAGAR
RIJU BHATNAGAR 8 साल 2 महीने पहले
World wide various heads of state/ country's President or PM's have contributed in one-way or the other. we must keep max 5 such achievements of each of these, with of-course similar contributions of various PMs of India. Blunders if committed by any of our PM's in policy making may also be highlighted.
Pradip Mandge
Pradip Mandge 8 साल 2 महीने पहले
इंटरनेट के इस युग में,म्यूजियम को भी अत्याधुनिक होना चाहिए। मेरा मानना है कि प्रत्येक प्रधानमंत्री का अलग अलग आडिटोरियम होना चाहिए, जहां होलोग्राफिक इमेज से वे दर्शकों को संबोधित करें।अन्य सेक्शन में मोम(?)के पुतलों के साथ उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को देखने/सुनने की सुविधा हो।अन्य सेक्शन में उनके भाषण/किताब/बहस आदि का दृश्य,श्रव्य माध्यम का संग्रह हो, जिन्हें visitor सुन और पढ़ सकें। साथ ही उनके विक्रय की भी व्यवस्था हो।प्लेनेटोरियम जैसी बैठक व्यवस्था, दर्शकों की होनी चाहिए।
Ritesh Bhausaheb Popalghat
Ritesh Bhausaheb Popalghat 8 साल 2 महीने पहले
It's Good Idea to start PM Museum .. Some Suggestions .. 1.In Museum Entry First What is procedure selection of PM candidate .. 2.Start separate section for Each Ex PM 3.Give Special Name for Each Room/Hall "Jawahar Lal Nheru " as "Chacha" 4.Wall made Picture come Information to attract the persons Hindi/English 5.Put Some Best Books on the End of That room /Hall 6.After Ending Wall scenery Make 5 Min Audio-visual Documentary on PM life ... Language Preference Hindi but Come regional languag
mygov_152395139447102671