Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

माईगव नागरिक केंद्रित मंच को बेहतर बनाने हेतु विचार एवं सुझाव आमंत्रित

MyGov- नागरिक केंद्रित मंच को बेहतर बनाने हेतु विचार एवं सुझाव आमंत्रित
आरंभ करने की तिथि :
Oct 02, 2022
अंतिम तिथि :
Oct 31, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत में जनसहभागिता के माध्यम से सुशासन को बढ़ावा देने हेतु माननीय ...

भारत में जनसहभागिता के माध्यम से सुशासन को बढ़ावा देने हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 जुलाई 2014 को माईगव की शुरुआत की गई थी। माईगव के आज 26 मिलियन से अधिक पंजीकृत यूजर्स हैं। इसे भारत सरकार के जनसहभागिता मंच के रूप में स्थापित किया गया है जो कि नीति निर्माण के लिए नागरिकों की राय के लिए कई सरकारी निकायों / मंत्रालयों के साथ सहयोग करता है और जनहित के मुद्दों / विषयों पर लोगों की राय लेता है। माईगव के ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ कू, शेयरचैट, चिंगारी, रोपोसो और बोलो इंडिया जैसे कई भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाखों सक्रिय फॉलोअर्स हैं।

माईगव देशवासियों की सहभागिता को और अधिक बढ़ाने के लिए नए विचारों एवं सुझावों को आमंत्रित करता है।

माईगव साथी निम्नलिखित विषयों पर अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते हैं, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है:

1.माईगव वेबसाइट का डिजाइन लुक (यूजर इंटरफेस में सुधार)
2. MyGov.in पर यूजर्स के अनुकूल नेविगेशन (साइट पर सुविधाओं को ब्राउज़ करना और एक्सप्लोर करना आसान बनाना)
3. माईगव में नई सुविधाएं और सेवाएं (सुझाव)
4. यूजर रजिस्ट्रेशन में सुधार
5. फीडबैक मैकेनिज्म पर विचार (हम आपकी प्रतिक्रिया कैसे प्राप्त करते हैं)

प्रतिभागी विभिन्न मंत्रालयों की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी के साथ-साथ चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानने के लिए MyGov (www.mygov.in) पर जा सकते हैं।

आपका योगदान भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में बनाने में मदद करेगा। माईगव साथी की सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को भारत सरकार से मान्यता मिलेगी और उन्हें CEO माईगव से मिलने का मौका मिलेगा। साथ ही, सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को माईगव पेज पर प्रदर्शित किया जाएगा।

हम आपकी अधिक से अधिक भागीदारी की आशा करते हैं।

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 है।

फिर से कायम कर देना
1363 सबमिशन दिखा रहा है
KRISHNA KANT MISHRA
KRISHNA KANT MISHRA 3 साल 8 महीने पहले
नागरिक मंच को और रचनात्मक बनाने के लिए देश के वरिष्ठ नागरिकों को सरकार की योजना प्रसारित करने का जिम्मा दे सेवा नायक के नाम से और कुछ भत्ता भी दे सेवा नायक का कार्य रहेगा नागरिक और योजना में सेतु बन कार्य करना।एनजीओ के भरोसे इस सोशल मीडिया के होते एक हद तक सही हे।योजना सरकार से रही है आम इंसान तक नहीं पहुंच रही
Inderjeet Singh
Inderjeet Singh 3 साल 8 महीने पहले
माननीय जी मै इस मंच से पहले दिन से ही जुडा हुआ हु और मेरे द्वारा 150 से ज्यादा क्विज़ और अन्य गति विधि मे भाग लिया गया है यह मंच आम जन के लिए बहुत ही आकर्षित और अपने विचार सरकार को भेजने मे साहयता करने वाला है इसके द्वारा देश और देश वासियों के हित देश और देश वाशियो के द्वारा योजना बनाने मे अति प्रभावी है
mygov_16657525951421601
mygov_16657526411421601
श्याम ना. रावले
श्याम ना. रावले 3 साल 8 महीने पहले
my gov यह मंच सबसे अच्छा हैं क्योंकि आसानी से सभी सरकार द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों का पता एवं नव निर्माण का पता चलता है। मेरा सुझाव इस प्लेटफार्म पर हिंदी भाषा तो आती है पर कुछ जानकारी या कार्य टिप्पणी पर हिंदी भाषा नहीं आती। आप करो5 यह बदलाव करें तो बहुत अच्छा होगा। प्रेषक:- शामराव नारायणराव रावले, कलश, व्यंकटरमना नगर, नांदेड रोड बसमत, तहसील बसमत, जिला हिंगोली महाराष्ट्र पिन:431511 मोबाईल:9422111763 E-mail: shamrawale@gmail.com
Rajya lakshmi Devarapalli
Rajya lakshmi Devarapalli 3 साल 8 महीने पहले
Respected Sir, I learnt so many things because of this app Sir. Instead of wasting time for mobile games we can use this app to find our talent by discussing with elders. I find my leadership quality by this discussions. I gave my suggestions for so many sectors according to my point of view. Most of them was solved and some projects are in progress. Each and every Change Maker and every participant work for this development process. I feel proud of my country and my fellow Citizens of this Nation. Thank you for this wonderful opportunity Sir.🇮🇳Jai hind. Most respectfully, D.Rajyalakshmi.
CHANDAN DAS
CHANDAN DAS 3 साल 8 महीने पहले
প্রিয় মোদী জি, ধন্যবাদ জানাই আপনাকে এবং আপনার কাজ কে। আপনি ভালো থাকবেন, সকল ভারত বাসীদের ভালো থাকার সব চেষ্টা করবেন । ধন্যবাদ জয় হিন্দ
Binoy chakraborty
Binoy chakraborty 3 साल 8 महीने पहले
We have to take inovative system for the senior aged citizen person In railway ticket facility saving scheme like o balance account who are poor & not able to open bank account o balance account should be prior facilities. tax payer service. beacuse senior aged citizen are very important to us. while taking bank loan facility should given by bank . In a every cities for senior person there should be a special Rest room in every cities & in railway station good quality meal provide for senior person rest room . More while in pds who are poor senior citizens ration facilities more while taking food grains like Atta ' dal' pulses ' rice ' salt ' kerosene that they can survive their livelihood . and free medical camp facilities for senior citizens in hospital govt & private by a card that they can take medicine and medical treatment those persons in our country is poor .more one thing in every cities and district a facilitation center should open by govt of India & state govt