Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

राष्ट्रीय नवाचार और उद्यमिता संवर्धन नीति (एनआईईपीपी)

राष्ट्रीय नवाचार और उद्यमिता संवर्धन नीति (एनआईईपीपी)
आरंभ करने की तिथि :
Apr 19, 2022
अंतिम तिथि :
Apr 30, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

21वीं सदी की शिक्षा प्रणाली को पारंपरिक शिक्षा प्रणाली में सुधार ...

21वीं सदी की शिक्षा प्रणाली को पारंपरिक शिक्षा प्रणाली में सुधार करते हुए नवाचार को बढ़ावा देना चाहिए। पाठ्यक्रम में गुणवत्ता सुधार की आवश्यकता और छात्रों को 21वीं सदी के अनुकूल दक्षताओं से लैस करने के मद्देनजर शिक्षा प्रणाली के मूल स्वरूप में नवाचार लाया गया है। जिसके लिए, नवाचार को बढ़ावा देने वाली स्कूली संस्कृति का व्यापक रूप से प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शैक्षिक प्रणाली में सुधार के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया गया है।

जिसके मद्देनजर, सीबीएसई ने शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के साथ मिलकर स्कूलों में 'नेशनल इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप प्रमोशन पॉलिसी (एनआईईपीपी)' शीर्षक से छात्रों में नवाचार और उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए हैं। यह नीति स्कूली शिक्षा प्रणाली में विभिन्न उपायों के माध्यम से मार्गदर्शन करती है, जिन्हें सीखने के वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में अपनाया जा सकता है, जहां छात्रों की रचनात्मकता, विचार, नवाचार, समस्या समाधान और उद्यमिता कौशल को प्रोत्साहन दिया जाता है, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो।

पॉलिसी के बारे में अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें(PDF-341KB)


नागरिक नीचे दिए गए सवालों के जवाब नीचे कमेंट सेक्शन में पीडीएफ फॉर्मेट में दे सकते हैं-

1) इस नीति पर आपकी क्या राय है? अपनी बात का समर्थन करने के लिए सभी आवश्यक डेटा और प्रासंगिक सामग्री के लिंक शामिल करें।
2) स्कूलों में लागू करने के लिए आप इस नीति की कितनी मंजबूती से अनुशंसा करेंगे? यदि उपलब्ध हो तो डेटा दें।
3) कोई अतिरिक्त प्वाइंट, जिसे आप नीति में शामिल करना चाहते हैं? यदि उपलब्ध हो, तो डेटा शामिल करें.
4) इस दस्तावेज़ को समझने में अगर कोई दिक्कत हो तो आप अपनी वैकल्पिक भाषा में इसे देख सकते हैं? उस प्वाइंट को स्पष्ट करें तथा अपने सुझाव वैकल्पिक भाषा में बताएं
5) इसे लागू करने में आपके समक्ष क्या समस्याएं आ रही हैं? स्पष्ट रूप से पहचान कर उस समस्या का वर्णन करें।

या

इस लिंक के माध्यम से सभी देशवासी अपने विचार इस नीति पर साझा कर सकते है:- https://forms.gle/QtbDY3WKcEbu4D1m6

सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 है।

फिर से कायम कर देना
385 सबमिशन दिखा रहा है
Ghoghari Hetalkumar
Ghoghari Hetalkumar 4 साल 5 महीने पहले
हमारी प्राचीन जीवन पद्धति यो मे थोड़े इनोवेशन करके भारतीय खान पान,पहनावे, क्रृषि, शिक्षा,कला, त्योहार आदि को बढावा देने वाले उद्योग साहसिको को मौका देना चाहिए कयोकि भारत की प्रगति का रास्ता हमारी प्राचीन एवम समृद्धशाली जीवन शैली ही है जिसका आज पूरे विश्व ने लोहा माना हैं ।
Sachin
Sachin 4 साल 5 महीने पहले
ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक करने, जनसभाएं, ग्राम सभा आदि आयोजित करने के लिए गहन प्रचार-प्रसार करना होगा Studyroot Thank you so much
Deepak Gupta
Deepak Gupta 4 साल 5 महीने पहले
पाठ्यक्रम में सुधार आवश्यक है, लेकिन सबसे पहले समानता लाना जरूरी है जैसे कर्मचारी हो या अधिकारी साथ में मंत्री जी को भी अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में ही पढ़ाएं, इससे शिक्षा पर होने वाला भ्रष्टाचार भी रुकेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा, रचनात्मक शिक्षा को भी तब से लगी कर देना चाहिए जब लगे की बच्चे अब ठीक से बोल व लिख एवं पढ़ सकते हैं।
SRN Mathuchezhiyan
SRN Mathuchezhiyan 4 साल 5 महीने पहले
The NEP 2020 fosters a new teaching-learning methodology that employs innovative tools and techniques to make the education experiential, holistic, integrated, learner-centered, inquiry driven, discovery-oriented, discussion-based, and flexible. The fundamental purpose of this paradigm shift is to facilitate the learners to inculcate the 21st Century skills that would enable them to stride ahead with grit and positive spirit. It also endeavors to create a pedagogy that invokes a problem-solving approach and out-of-the-box thinking and encourages youngsters to emerge as individuals with discerning minds and firmness in decision-making.