Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

स्किल इंडिया 2.0 की पुनर्कल्पना: भारत में कौशल विकास में सुधार लाने के लिए रचनात्मक विचार एवं सुझाव आमंत्रित

Reimagining Skill India 2.0: Inviting creative ideas and suggestions to help reinvent the landscape of skilling in India: 
आरंभ करने की तिथि :
Feb 18, 2022
अंतिम तिथि :
Jun 30, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

स्किल इंडिया 2.0 की पुनर्कल्पना: भारत में कौशल विकास में सुधार लाने के ...

स्किल इंडिया 2.0 की पुनर्कल्पना: भारत में कौशल विकास में सुधार लाने के लिए रचनात्मक विचार एवं सुझाव आमंत्रित

विश्वसनीय एवं योग्य कार्य क्षमता की तत्काल आवश्यकता को समझते हुए सरकार ने स्किल इंडिया 2.0 की पुनर्कल्पना की है। वर्कफोर्स को नए अवसर प्रदान करने के लिए भविष्य की जरुरतों के मुताबिक कार्य क्षमता का निर्माण पर फोकस किया गया है ताकि वे एक नए भारत के विकास में अपना योगदान दे सकें

केंद्रीय बजट 2022 से एक नए भारत के दृष्टिकोण को बढ़ावा मिला, जो एक सुदृढ़ कौशल विकास के इकोसिस्टम, मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और अवसरों में वृद्धि की नींव पर आधारित है। इस सपने को साकार करने एवं कौशल क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई पहलों का प्रस्ताव दिया गया है। वे हैं:

उद्योग कनेक्ट: भारत उद्योग 4.0 में प्रवेश कर रहा है तदानुसार उद्योग लिंकेज, मांग-संचालित उद्योग-प्रासंगिक प्रशिक्षण अवसर प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। स्किल के इस अंतर को कम करने एवं उद्योगों को मांग-आधारित कुशल जनशक्ति प्रदान करेगा, जिससे नई नौकरियों के अवसरों का सृजन होगा।

एनएसक्यूएफ एलाइनमेंटः प्रतिभाओं को मांग के अनुरूप लाने के प्रयास में सरकार, राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचे (एनएसक्यूएफ) के नवीनीकरण और उभरते उद्योगों के साथ तालमेल बिठाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

डिजिटल कौशल: DESH-stack ई-पोर्टल की शुरुआत से कौशल और आजीविका के लिए डिजिटल इकोसिस्टम को प्रोत्साहन मिलेगा एवं यह एक कौशल से संपन्न देश बनने की दिशा में जटिल समस्याओं का समाधान प्रदान करेगा।

सरकार डिजिटल स्किल इकोसिस्टम को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दे रही है क्योंकि एआर/वीआर, मशीन लर्निंग जैसे तकनीकी कौशल और स्वचालित प्रणालियों सहित डेटा के साथ काम करने की क्षमता वर्तमान समय में अनिवार्य हो गई है। फसल मूल्यांकन, भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन शक्ति और किसान ड्रोन के इस्तेमाल के साथ, देश आज भविष्य की मांग के अनुसार अत्याधुनिक दुनिया में प्रवेश के लिए तैयार है। ड्रोन और आधुनिक कृषि-तकनीक दोनों क्षेत्रों के लिए असंख्य अवसर प्रदान करेंगे: प्रौद्योगिकी और कृषि आधुनिकीकरण कंपनी दोनो के लिए एक पारस्परिक रूप से लाभकारी इकोसिस्टम।

देश को विश्व की कौशल राजधानी बनाने का संकल्प पूरा करने के लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय सभी भारतीय नागरिकों से उनके सर्वोत्तम विचार और सुझाव आमंत्रित करता है

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है।

फिर से कायम कर देना
1077 सबमिशन दिखा रहा है
AMLESH KUMAR
AMLESH KUMAR 4 साल 2 सप्ताह पहले
Skill India is a big sector and opportunities to do betterment of society. Now a day's most of the job role related with engagement of person at private sector. Our government has to ensure about all the job roles and the person engaged in related sector should have certified by concerned skill sector council so that public aware about importance of programme conducted by skill India. we know our Govt. have taken many steps for the betterment of society, in which skill India will get topmost rank.
Sudhir N Dalvi
Sudhir N Dalvi 4 साल 2 सप्ताह पहले
Investment and partnership with Biz tycoon is crucial in setting up infrastructure. Internet access, mobile / wireless towers, satellite supported Global Positioning System etc must be available in remote places. Transportation through wide roads, sturdy vehicles and low cost fuel is very important. There is no shortage of brain in India. Future is very bright. God bless Modi and his party for many years of leadership.
Subhash chandra
Subhash chandra 4 साल 2 सप्ताह पहले
mananiy Pradhanmantri ji ,, Jis Prakar se Tamam Technology ka Bharat mein parcham lahra Raha hai, Sarkari suvidhaen mil rahe hain , Usi Prakar se Krishi Kshetra mein bhi Unnat kheti karne ke liye Gaon Ke nichle star ke kisanon ke bacchon ko Gaon Mein hi jakar kam lagat mein acchi kheti kaise kiya Jata hai, Prashikshan Diya Jaaye, Prashikshan dene ke liye. Gaon Mein Hi uchit "Krishi Prashikshan Kendra grih" Nirman karaya Jaaye Jo pathykram anwarat school ki tarah chalta Rahe.
Mayur Shinde
Mayur Shinde 4 साल 2 सप्ताह पहले
My Suggestion to Indian Govt. For Skill India 2.0 Mission is , Govt. will start online programmes for sports education that gives employment to the young people . Sports Education gives employment and create fit India . India is lagging in sports education compared to other countries in world . Sports Education create new employment that increases our economy . For Sports Releated Article Visit - https://cricmazza.com/
vikas joshi
vikas joshi 4 साल 2 सप्ताह पहले
माननीय महोदय मेरा एक सुझाव है कि भारत के स्कूलों में हिंदी अंग्रेजी गणित विज्ञान सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्याय आदि विषयों की शिक्षा दी जाती है इन शिक्षा के साथ हमें एक रोजगार मुखी विषय भी पढ़ाना चाहिए जिससे विद्यार्थी किसी कला में पारंगत हो जाता है तो उसे अपनी जीविका चलाने में आसानी होगी
ASHUTOSH
ASHUTOSH 4 साल 2 सप्ताह पहले
स्कील ट्रेनिंग लेकर बेरोजगार रहना भी ठीक उसी प्रकार है जैसे डिग्रीधारी लाखों युवा आज है। इसलिए उद्यमियों के सामने एक प्रस्ताव लाया जाए जो वे स्कील ट्रेनिंग पाए युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता दे।इससे उन्हें दोहरा लाभ होगा। उन्हें ट्रेनिंग पर न्यूनतम खर्च होगा तथा एक कुशल श्रमिक बैठे बिठाए मिल जाएगा।
Krish Sharma
Krish Sharma 4 साल 2 सप्ताह पहले
माननीय प्रधान मंत्री जी हमारा मानना है की हमारे देश में नोकरी की कमी है हर 10 हजार 12 हजार नौकरियां किसी भी क्षेत्र में निकले तो उसमे लाखो लोग फार्म भरते है । इसलिए देश में नोकरी को बड़ाना होगा और नोकरिया तब बड़ेगी जब हमारे देश में उद्यमी ( entrepreneur ) हर वर्ष कम से कम 50000 उद्यमी निकले इसलिए भारत में उद्यमी बड़ाने के लिए SKILLS बहुत जरूरी है । इसलिए ज्यादा से ज्यादा SKILLS बड़ाने का प्रयास करें हम सभी भारतीयों को आपसे आशा है की आप भारत को पुरानी पहचान अवश्य दिलाएंगे हमारा भारत एक बार फिर विश्वगुरु बनेगा