Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी गौरव गाथाएं साझा करें

आरंभ करने की तिथि :
Sep 30, 2020
अंतिम तिथि :
Oct 14, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

मन की बात के 27 सितंबर के एपिसोड में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...

मन की बात के 27 सितंबर के एपिसोड में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहानी कहने की कला पर चर्चा की है। उन्होनें इस बात का भी उल्लेख किया कि हमारे देश में कहानी कहने की कला उतनी ही पुरानी है जितनी की मानव सभ्यता, जहां भी कोई इंसान होता है वहां पर कोई न कोई कहानी जरुर होती है।

हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने की तरफ बढ़ रहे हैं, प्रधानमंत्री ने पूरे देश के कहानी कहने वालों से आग्रह किया है कि हमारे गुलामी के काल की संघर्ष गाथाओं को सबके सामने लायें। विशेषकर 1857 से लेकर 1947 तक की गाथाएं। इस कालखंड की छोटी-बड़ी सभी गाथाएं हमारी नयी पीढ़ी को मालूम होनी चाहिए। हमारे देश के कहानीकारों को कहानी कहने की कला को फिर से जीवित करना होगा, इसके लिए हमें प्रयास करते रहना होगा। : प्रधानमंत्री मोदी

क्या आप 1857 से 1947 के बीच की किसी ऐसी प्रेरणादायी कहानी को जानते हैं जो कभी कही न गयी हो? शायद किसी ऐसे स्वतंत्रता सेनानी की कहानी जिसके बारे में लोगों को उतना न पता हो जितना पता होना चाहिए। शायद कोई छोटी सी ही घटना जिसका योगदान स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण हो? वह कहानी जो शायद आपने अपने घर के बड़े-बुजुर्गो से सुनी हो?

आप हमें वो कहानियां बताइये हम उसे समस्त भारतवासियों तक पहुचायेंगे!

अपनी कहानियां हमें वीडियो, ऑडियो, फोटो या फिर लिखकर भेज सकते हैं।

अभी भाग लें

फिर से कायम कर देना
1077 सबमिशन दिखा रहा है
Nirmal V
Nirmal V 5 साल 11 महीने पहले
THE GLORIOUS FREEDOM FIGHTERS HAD LAID DOWN THEIR LIVES FOR THE FUTURE GENERATIONS. THEY FACED EXPLOITATION FROM BRITISHERS THEY SACRIFICED FOR US .SO RESPECT AND BE THANKFUL TO THEM .WE SHOULD REMEMBER THEM ALWAYS IN OUR HEARTS. MAHATMA GANDHI,LALA RAJPAT RAI,BAL GANGADHAR TILAK,SUBHASH CHANDRA BOSE, REVOLUTIONARIES LIKE BHAGAT SINGH ,SUKHDEV,RAJGURU,CHANDRASHEKHAR AZAD AZAD HIND FAUJ,E...............ALL MADE A HISTORIC EFFORT TO MAKE INDIA FREE.
subhash chand
subhash chand 5 साल 11 महीने पहले
महोदय 1857 के स्वतंत्रता आन्दोलन में मेरठ के पाँचली गाँव में 20 नवंबर 1820 को जन्मे धन सिंह (गुर्जर) की शहादत को याद करना चाहूँगा। धन सिंह जी सदर कोतवाली मेरठ में कोतवाल तैनात थे और उन्होंने 10 मई 1857 को मेरठ मे क्रांति का शंखनाद किया तथा आसपास के गांवों के लोगों को साथ लेकर दिल्ली के लिए कूच किया। बाद मेंं 04 जुलाई 1857 को अंग्रेजों ने इस क्रांतिवीर को फांसी दे दी।
ashwani kumar rana
ashwani kumar rana 5 साल 11 महीने पहले
लाला लाजपत राय जन्म 28 जनवरी 1865 निधन 17 नवम्बर 1928 उपलब्धियां: अमेरिका में भारतीय होम लिंग सोसाइटी की स्थापना, 1920 में कांग्रेस के अध्यक्ष लाला लाजपत राय भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने वाले मुख्य क्रांतिकारियों में से एक थे| वह पंजाब केसरी( पंजाब का शेर) के नाम से विख्यात थे और कांग्रेस के गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और विपिन चंद्र पाल मैं से एक थे उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक( पीएनबी) और लक्ष्मी बीमा कंपनी की स्थापना भी की
Kaustubh Rajendra Lawate
Kaustubh Rajendra Lawate 5 साल 11 महीने पहले
क्रांतिसिंह नाना पाटील (३ अगस्त१९००- ६ दिसंबर१९७६) क्रांतिसिंह नानाजी का जन्म महाराष्ट्र के सातारा जिल्हा मे येडे मच्छिंद्र गांव मे किसान के घर मे हुआ. नानाजी एक आत्मसमर्पित देशभक्त, स्वातंत्र्यवीर थे. नानाजी भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष थे. सोव्हिएत रशिया के दौरे मे भारत का प्रतिनिधित्व अपनी संस्कृती में किया. उन्होने ४२ के स्वातंत्र्य लढे मे सशस्त्र भाग लिया. उन्होने भुमिगत रहकर प्रतिसरकार और तुफान सेना स्थापित की. ग्रामराज्य का निर्माण किया. क्रांतिसिंह नाना पाटील को लाल सलाम...
mygov_160232735265105811
Dhaneshwari Patil
Dhaneshwari Patil 5 साल 11 महीने पहले
स्वातंत्र्यवीर , वीर सावरकर भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। हिन्दू राष्ट्रवाद की राजनीतिक विचारधारा ('हिन्दुत्व') को विकसित करने का बहुत बड़ा श्रेय सावरकर को जाता है। वे न केवल स्वाधीनता-संग्राम के एक अग्रणी सेनानी थे अपितु महान क्रान्तिकारी, प्रखर चिन्तक, सिद्धहस्त लेखक, कवि, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदर्शी राजनेता भी थे। वे एक ऐसे इतिहासकार भी हैं जिन्होंने हिन्दू राष्ट्र के विजय के इतिहास को प्रामाणिक ढंग से लिपिबद्ध किया है।
ASHISH BEHAL
ASHISH BEHAL 5 साल 11 महीने पहले
स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धाओं को शत शत नमन हर एक सेनानी की कहानी जीवन को प्रेरित करती है।।रानी लक्ष्मीबाई का साहस युगों युगों तक आम जन को उत्साहित करता रहेगा।
Bipin Singh
Bipin Singh 5 साल 11 महीने पहले
भारत महान वीर सपूतों का देश है। यहाँ अनेकों स्वतंत्रता सैनानी हुए हैं। जिंहोंने भातर माता के लिए अपना सब कुछ छोड दिया। इंहे हम तब तक याद करेंगे जब तक हमारा जीवन हैं। इन सैनानियों में गाँधी जी, सुभाष जी, मंगल जी , तिलक, लाजपतराय, बिपिन बाबू, आदि। स्वतंत्रता की लडाई में गरम और नरम दल के नेताओं ने अपनी प्रमुख भूमिका निभाई थी। और कई ओनंदोलन भी चलाये जैसे- असहयोग अनंदोलन, सविनय, दाडी मार्च, भारत छोडो आनंदोलन आदि। स्वतंत्रता की लडाई में कई महिलाओं ने भी भाग लिया था और अपना सारा जीवन देश की सेवा मे लगा
mygov_160231520178944421