Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

हमारे पारंपरिक ज्ञान और पद्धति के विषय में समाज में विश्वास पैदा करने के लिए अपने विचार साझा करें

Share inputs to instil confidence in society about our traditional knowledge and practices
आरंभ करने की तिथि :
Mar 03, 2022
अंतिम तिथि :
Aug 31, 2022
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत में जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी प्रथाओं/पद्धतियों और ज्ञान ...

भारत में जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी प्रथाओं/पद्धतियों और ज्ञान के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी एक समृद्ध वैज्ञानिक विरासत है। भारत का पारंपरिक ज्ञान विभिन्न रूपों में उपलब्ध है जैसे कि शास्त्रीय ग्रंथ, पांडुलिपियां और/या मौखिक संचार के रूप में जो कि हजारों वर्षों से चला आ रहा है। यह बहुमूल्य ज्ञान अक्सर हमारे दैनिक क्रिया-कलापों का भी हिस्सा है। कुछ पारंपरिक पद्धतियों से संबंधित ज्ञान धारकों की आजीविका के साधन हैं। हमारी पारंपरिक पद्धतियां मनुष्य की आवश्यकताओं और प्रकृति के बीच तालमेल बनाये हैं जो कि अक्सर स्थानीय संदर्भ में मनुष्य के संसाधनों और आवश्यकताओं में संतुलन बनाये रखती हैं। हालाँकि, समय के साथ, भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियाँ तेजी से नष्ट हो रही हैं, और हमारा राष्ट्र हमारे पारंपरिक ज्ञान के प्रति लोगों के विश्वास में गिरावट भी देख रहा है। गैर-भारतीय संस्कृतियों की नकल करने और हमारी परंपराओं का तिरस्कार करने के लिए कुछ लोगों का नासमझ रवैया एक गंभीर चिंता का विषय है। यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि पारंपरिक विरासत किसी भी देश के विकास और प्रगति का एक अभिन्न अंग है। यह आवश्यक है कि देश में हमारी वैज्ञानिक विरासत की एक मजबूत आधारशिला बनाने हेतु संबंधित हितधारक आगे आयें। एक जागरूक और संतुलित समाज ही देश को आगे बढ़ा सकता है।

हमारे माननीय प्रधान मंत्री और सीएसआईआर सोसाइटी के अध्यक्ष, श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) देश भर से पारंपरिक ज्ञान संबंधित भागीदारों के साथ सहयोग करने और इस राष्ट्रीय पहल को लागू करने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है। भारत के पारंपरिक ज्ञान को समाज तक पहुँचाने के लिए सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-निस्पर) इस राष्ट्रीय पहल “स्वस्तिक-वैज्ञानिक रूप से मान्य सामाजिक पारंपरिक ज्ञान” को लागू करने वाला नोडल संस्थान है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक रूप से मान्य पारंपरिक पद्धति/कार्यप्रणाली का संरक्षण करना और साथ ही हमारे पारंपरिक ज्ञान/पद्धति के वैज्ञानिक मूल्यों के बारे में समाज में विश्वास पैदा करना है

हम अपने पारंपरिक ज्ञान और पद्धतियों के विषय में समाज में विश्वास कैसे पैदा करें, इस पर शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विषय-विशेषज्ञों, छात्रों, गैर-सरकारी संगठनों और जनता के सुझावों को हम आमंत्रित करते हैं। यह हमारे पारंपरिक ज्ञान और पद्धतियों के प्रति विज्ञान-वैज्ञानिक-समाज के जुड़ाव को प्रोत्साहित करके वैज्ञानिक सोच विकसित करने और समाज में विश्वास पैदा करने के हमारे उद्देश्य को पूरा करने में हमारी मदद करेगा।

सीएसआईआर-निस्पर की स्वस्तिक पहल के विषय में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।यहां क्लिक करें। (PDF 1519 KB)

या इस वेबसाइट पर जाएं -https://niscpr.res.in/nationalmission/svastik

आप अपने पारम्परिक ज्ञान तथा कार्य कार्यप्रणाली के बारे कितना जानते हैं? MyGov प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लें और भारत के पारम्परिक ज्ञान के बारे में अपने ज्ञान को परखें। Quiz Link: https://quiz.mygov.in/quiz/quiz-on-indian-traditional-knowledge/

अपने विचार और सुझाव साझा करने की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2022

फिर से कायम कर देना
2022 सबमिशन दिखा रहा है
Shishir Ghatpande
Shishir Ghatpande 4 साल 2 महीने पहले
सभ्यता-संस्कृति, मान्यता-परम्पराएँ, रीती-रिवाज, तीज-त्यौहार, जीवन शैली न केवल हमारे देश की सबसे बड़ी धरोहरें हैं, बल्कि इन्हीं से हमारे देश की विश्व में सबसे अलग, सबसे विशिष्ट, सबसे गौरवशाली पहचान है. इसीलिये समूचे विश्व से लोग भारत की इन धरोहरों को देखने, इनका अध्ययन करने बड़ी संख्या में भारत आते हैं और अब तो अनेक पाश्चात्य देशों में इनका बड़े पैमाने पर इनका अनुसरण भी किया जाने लगा है. लेकिन अफ़सोस, कि जहाँ एक ओर भारत की सभ्यता-संस्कृति, जीवन शैली का समूचे विश्व में बड़े पैमाने पर तेज़ी से अनुसरण किया जाने लगा है तो वहीँ भारत में ही अनेक लोग पाश्चात्य संस्कृति की रंगीनियों और चकाचौंध में खोकर अपनी ही सभ्यता और संस्कृति को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं. हालांकि वो इसमें कभी सफल नहीं हो पाएँगे क्योंकि हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति अपने आप में बहुत महान है. बाल्यकाल से ही सर्वप्रथम घर से एवं उसके बाद शैक्षणिक संस्थानों, साहित्य के माध्यम से हमारी सभ्यता-संस्कृति, मान्यता-परम्पराओं, रीती-रिवाजों तीज-त्यौहारों, जीवन शैली, गौरवशाली इतिहास शिक्षा प्रदान की जानी चाहिये.
Vikram singh Tomar
Vikram singh Tomar 4 साल 2 महीने पहले
Traditional Knowledge and the Convention on Biological Diversity What is traditional knowledge? Traditional knowledge refers to the knowledge, innovations and practices of indigenous and local communities around the world. Developed from experience gained over the centuries and adapted to the local culture and environment, traditional knowledge is transmitted orally from generation to generation. It tends to be collectively owned and takes the form of stories, songs, folklore, proverbs, cultural values, beliefs, rituals, community laws, local language, and agricultural practices, including the development of plant species and animal breeds. Sometimes it is referred to as an oral traditional for it is practiced, sung, danced, painted, carved, chanted and performed down through millennia. Traditional knowledge is mainly of a practical nature, particularly in such fields as agriculture, fisheries, health, horticulture, forestry and environmental management in general. Its role value
mygov_1659341201114125
mygov_1659341486114125
Khushi Soni
Khushi Soni 4 साल 2 महीने पहले
India's knowledge traditions are continuous and cumulative. They are textual and exegetical . Traditions in various fields of thought and experience: philosophy, medicine, grammar, architecture, Geography, Literary Theory, Politics and Political Economy, Logic, Astronomy and Mathematics, Military , Science, Metallurgy, Agriculture, Mining and Gemology and Shipbuilding, among others. concepts And the technical vocabulary of these traditions is still part of the thinking and languages Modern India. Tradition is also egotistical. The 5th century philosopher of language, Bhartrihari, states In his Vakyapadiya, the main principle of knowledge structure: "Intellect acquires the critical." Expertise through familiarity with different traditions.
RAMUBEDIDE
RAMUBEDIDE 4 साल 2 महीने पहले
Tractors travelling at night time in village roads often prone to accidents. The two head lamps fixed to iron bar create an illusion that two two wheelers travelling at same speeds along the two ends of the small village roads. In some tractors two lamps placed adjacently can also give illusion that it is a two wheeler coming from opposite direction. In both cases the sufferers are always two wheelers coming from opposite direction. The vehicles travelling in opposite direction frequently collide with tractors and cause accidents. This generally happens with first time vehicle drivers , learners and drunken youth of the localities. Remedy: The lamped iron bars fixed to the tractor can display words " This is a tractor " ( in regional languages ) in radium coated stickers which illuminates and caution the vehicles in opposite direction. Further Tractor manufacturers should invariably do this provision before they release into the market. All existing tractors can be persuaded to
Pravin Kulkarni
Pravin Kulkarni 4 साल 2 महीने पहले
All inflation based economies have periodically crumbled and lead to recession . Inflation devalues the accumulated wealth and put money out of reach of citizens for progressive and sustaining works. Kindly rethink Bharat had robust economy attracting business from all over the world based on uniqueness and quality and in house cycle of consumption Thanks and Best Regards