Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

28 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के लिए आपके विचार/सुझाव आमंत्रित

Inviting ideas for Mann Ki Baat by Prime Minister Narendra Modi on 28th July 2024
आरंभ करने की तिथि :
Jul 03, 2024
अंतिम तिथि :
Jul 26, 2024
18:15 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

माननीय PM श्री नरेंद्र मोदी जी आपके साथ उन विषयों और समस्याओं पर अपने ...

माननीय PM श्री नरेंद्र मोदी जी आपके साथ उन विषयों और समस्याओं पर अपने विचार साझा करने के लिए उत्सुक हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री जी आपको 'मन की बात' के 112 वें एपिसोड पर संबोधित करने वाले विषयों पर अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

आने वाले मन की बात एपिसोड में प्रधानमंत्री जिन विषयों या मुद्दों पर बात करना चाहते हैं, उनके बारे में अपने सुझाव हमें भेजें। इस ओपन फोरम में अपने विचार साझा करें या वैकल्पिक रूप से आप टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर भी डायल कर सकते हैं और हिंदी या अंग्रेजी में प्रधानमंत्री के लिए अपना संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं। कुछ रिकॉर्ड किए गए संदेश प्रसारण का हिस्सा बन सकते हैं।

आप 1922 पर एक मिस्ड कॉल भी दे सकते हैं और सीधे प्रधानमंत्री को अपने सुझाव देने के लिए एसएमएस में प्राप्त लिंक का अनुसरण कर सकते हैं।

और 28 जुलाई 2024 को सुबह 11:00 बजे मन की बात के साथ बने रहें।

फिर से कायम कर देना
4246 सबमिशन दिखा रहा है
SANTOSH KKUMAR
SANTOSH KKUMAR 2 साल 2 सप्ताह पहले
Dear sir, I hav a project that avoid train collision, with name of Rail signal security system. Much cheaper than kavach. Due to lower cost it reliable for all railway stations also less noisy and robust signal system. I am using that frame work in which less complexity more reliability Regards, Santosh kumar 8700746216
JuhiRaghuwanshi
JuhiRaghuwanshi 2 साल 2 सप्ताह पहले
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत सरकार विषय:: वन पर्सन वन टैक्स पॉलिसी,वन नेशन वन टैक्स मान्यवर, भारत में जो टैक्स स्ट्रक्चर है इसमें लगभग हम हर चीज पर टैक्स देते हैं और यह हर राज्य में राज्य सरकार द्वारा परिवर्तित रूप से लागू किया जाता है , आज एक आम आदमी टैक्स के बोझ तले दबता जा रहा है ,में जानती हु हमारी सरकार इस विषय पर जरूर चिंतन कर रही होगी किंतु अब देश को केवल एक टैक्स की जरूरत है जो की समान रूप से सब पर लागू किया जाना चाहिए ,क्योंकि ऐसा एक तबका भी है जो घरों में काम कर अच्छी खासी कमाई करते हुए सारी सरकारी सुविधाएं लेते हुए बड़ी ही आसानी से इनकम टैक्स से बच जाता है।एक देश एक टैक्स की पॉलिसी पर विचार अवश्य कीजिए । धन्यवाद
Kamal Rana
Kamal Rana 2 साल 2 सप्ताह पहले
माननीय प्रधानमंत्री जी, मैं चंबा जिले के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र पांगी का निवासी हूँ। आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी यह इलाका अत्यंत पिछड़ा हुआ है। यहां पर मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क और बिजली की समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। आज तक यहां पक्की सड़क नहीं बन पाई है और बिजली भी ठीक से उपलब्ध नहीं है। मोबाइल नेटवर्क को लगे हुए 10-15 साल हो गए हैं, फिर भी यहां पर समय पर कभी कॉल नहीं मिलती है, तो कभी सिग्नल की समस्या रहती है। जियो 4G का सिग्नल भी केवल नाम का है, कोई कॉल या संदेश भी ठीक से नहीं हो पाता है, इंटरनेट की बात तो बहुत दूर है। ऐसा सुनने में आता है कि एक बार पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी यहां आई थीं, उसके बाद से आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने इस इलाके में आने की कोशिश नहीं की है। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप यहां आकर स्वयं हालातों को देखें और जायजा लें कि क्यों इतने वर्षों बाद भी यह इलाका अब तक पिछड़ा हुआ है। धन्यवाद। कमल सिंह राणा गांव: अजोग पोस्ट ऑफिस: पर्थी तहसील: पांगी जिला: चंबा, हिमाचल प्रदेश
Vaiyapuri Rajendran
Vaiyapuri Rajendran 2 साल 2 सप्ताह पहले
மக்களின் மனங்களை வென்று மூன்றாவது முறையாக பிரதமராக பதவி ஏற்று இன்று 18 வது நாடாளுமன்றத்தின் முதல் நிதி நிலை அறிக்கை தாக்கல் செய்ய இருக்கும் போது மக்களின் குறைகளை நிவர்த்தி செய்து அறிவிப்புகள் வெளியிட்டு வருவது மகிழ்ச்சி அளிக்கிறது... பத்து ஆண்டுகளாக சுதந்திர தின உரையில் பிரதமராக பொறுப்பு ஏற்றது முதல் மூத்த குடிமக்கள் நலன் சார்ந்த அறிவிப்புகள் வரவேற்பை பெற்றுள்ளது என்றால் அது மிகையாகாது.. அந்த வகையில் 01.09.2014 முதல் ஒரு கோரிக்கை நிலுவையில் உள்ளது..வருங்கால வைப்பு நிதியில் குறைந்த பட்ச ஓய்வூதியம் பெற்று வறுமையில் வாழும் 49.54 லக்ஷம் Superannuation Member Pensioners 1000,2000,என்ற அளவில் உள்ளதை உயர்த்தி வழங்க வேண்டும் என்று வேண்டுகிறேன்.. இதன் மூலம் அகில இந்திய அளவில் 31.03.2023 அன்று நிலவரப்படி வருங்கால வைப்பு நிதியில் உறுப்பினராக உள்ள 7 கோடி குடும்பம் பயன் பெறும் ஒரு உன்னதமான அறிவிப்பு செய்ய வேண்டும் என்று வேண்டுகிறேன்..இந்த ஒரு அறிவிப்பின் மூலம் பிரதமர் அவர்களின் மீது நன்மதிப்பு உயரும்.. நன்றி, தங்கள் அன்புள்ள, வை. இராசேந்திரன் உடையார், சென்னை. 9865775989.
ASIMKUMARCHARCHI
ASIMKUMARCHARCHI 2 साल 2 सप्ताह पहले
Respected Sir, Kindly think one time. There are two criteria. First : Income by one person and dependent 5. Second : Income 5 People in family and no dependent for any one. Income tax structure for same for all. kindly bring an amendment and exemptions in some percentage in tax if some one is the only person who is bringing bread and butter to the family.
Sandeep Vinayak Kulkarni
Sandeep Vinayak Kulkarni 2 साल 2 सप्ताह पहले
Honourable Prime Minister Shree Modiji, It is time to reform the administrative machinery of the G of I! 1. The IAS formed from the ICS meant for executing government orders has to be reformed completely in order to bring it in line with the new Bharat and your way of governance. Please bring in specialists of each and every field of governance that is envisaged now and in future.The generalist structure that is existing at present cannot deliver the necessary governance required. It is recommended that you reform the very entry of the IAS system so that capable people are allowed to take part in the delivery of governance and incapable are removed. Not only that please also ensure that only capable people are retained in service and promoted till retirement and people do not treat it as a family business or political agenda execution system. 2.The political entry system is required to be reformed so that the delivery of governance reaches the people. Sadar Pranaam, SVK
Prabhat Parashar
Prabhat Parashar 2 साल 2 सप्ताह पहले
प्रिय प्रधानमंत्री जी, नमस्कार आशा करता हू कि आप कुशलपूर्वक होगे. मध्यम वर्ग तो कुशलपूर्वक नहीं है आपने अपने कार्यकाल की शुरुआत “प्रधानसेवक” की उद्घोषणा के साथ की थी. तब भी मध्यम वर्ग को ज्यादा की उम्मीद नहीं थी. बस यही उम्मीद थी कि आप हमारा जीवन थोड़ा बेहतर करेगे. १० साल गुजर गए, माध्यम वर्ग कभी भी “सबका साथ सबका विकास” में शामिल नहीं रहा. हा सरकार के गरीबो और अमीरों के विकास में धनशोधन का जरिया जरुर रहा. आज मध्यम वर्ग २०१४ से ज्यादा टैक्स दे रहा है. बात केवल इनकम टैक्स तक सीमित नहीं है.हर खरीदारी पर टैक्स, हर सड़क पर टैक्स. हमने थोड़ी इन्वेस्टमेंट की स्टॉक मार्किट में तो वह भी टैक्स लगा दिया. अब डिस्काउंट ब्रोकर से स्टॉक खरीदना भी महंगा होने वाला है. महंगाई के बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है. दिल्ली की सरकार ७० रूपए प्याज होने पर गिर गयी थी. अब तो १०० रूपए पर भी कुछ नहीं होता. वैसे तो मध्यम वर्ग हमेशा से टैक्स पेइंग मशीन एंड वोट बैंक रहा है आपके कार्यकाल में भी कुछ अलग देखने को नहीं मिला. उम्मीद के साथ, आपका देशवासी
AshwiniBalajiVedpathak
AshwiniBalajiVedpathak 2 साल 2 सप्ताह पहले
मैं महाराष्ट्र शासन और केंद्र शासन का दिलसे आभार व्यक्त करती हु।शासकीय आयटीआय के हर विद्यार्थी को हर महिना 500 रूपये सालाणा 6000 रूपये विद्यावेतन (स्टायपेड) देणे के लिए मे शासन की आभारी हु। इस विद्यावेतन से सही विद्यार्थी को अच्छा लाभ मिले गा।
Omprakash Choudhary
Omprakash Choudhary 2 साल 2 सप्ताह पहले
आदरणीय प्रधानमंत्रीजी सादर प्रणाम कल रविवार के दिन गुरु पूर्णिमा थी बहुत ही खाश दिन था हिन्दू संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का दिन बहुत खाश और विशेष महत्त्व का होता है गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने अपने गुरुदेव के दर्शन लाभ हेतु अति उत्साहित रहते है जिन लोगो के गुरुदेव देवलोक हो चुके है वे लोग भी गुरुदेव की समाधी पर धुप ध्यान और भजन कीर्तन करते है कई जगह पर तो गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले रात्रि जागरण भजन कीर्तन के बड़े बड़े प्रोग्राम भी होते है रविवार होने के कारन सरकारी कर्मचारियों को भी गुरु पूर्णिमा पर गुरुदेव का आशीर्वाद लेने का मौका मिल गया लेकिन हर वर्ष एसा नहीं हो पाता है क्योंकि हर वर्ष गुरु पूर्णिमा का ये विशेष दिन राजकीय अवकाश का नहीं होता है इसेमें मेरा आपसे निवेदन है की गुरु पूर्णिमा के दिन समस्त सरकारी और गेर सरकारी कार्यालय में सम्पूर्ण भारत में अवकाश घोषित करने की कृपा करे ताकि लोग आध्यात्म के संपर्क में आ सके आज लोगो में काम का इतना दबाव होता है की लोग प्रेशर में आत्महत्या जेसा कदम भी उठा देते है इसे में आधायाम से जुड़कर लोग अपने आप को अवसाद से बचाकर धर्म से जुड़ेंगे