Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

30 दिसंबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के लिए अपने विचार साझा करें

आरंभ करने की तिथि :
Dec 12, 2018
अंतिम तिथि :
Dec 30, 2018
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसे जुड़े महत्वपूर्ण ...

हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार आपके साथ साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के 50 वें संस्करण के संबंध में प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके अनोखे विचार को शामिल किया जा सके।

आप अपने पसंदीदा विषयों, जिन पर आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बात करें, उसके बारे में अपने सुझाव व विचार भेज सकते हैं।

आप अपने विचार इस खुले मंच पर साझा कर सकते हैं अथवा हमारे टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। आपके संदेशों में से कुछ संदेशों के चुनिंदा हिस्से को मन की बात में प्रसारित भी किया जा सकता है।

इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल देकर और एसएमएस में दिए लिंक पर जाकर सीधे प्रधानमंत्री को भी अपने सुझाव व विचार भेज सकते हैं।

30 दिसंबर, 2018 को प्रातः 11:00 बजे मन की बात कार्यक्रम सुनना ना भूलें।

फिर से कायम कर देना
3411 सबमिशन दिखा रहा है
Uma Devi_13
Uma Devi_13 7 साल 5 महीने पहले
sir regarding the reservations, I propose that one person shd avail their reservation only once. either for education or for employment. If going on giving the reservation where shd the children get. For a middle class boy or girl in oc is suffering a lot n it is even very painful for missing a seat or a job though got more good and enough marks , he is not getting only because of reservations. family full is availing the benefits whereas here total dissapointed. one generation one enoughto
GOPAL LAL GADRi
GOPAL LAL GADRi 7 साल 5 महीने पहले
माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी हमारे अटल बिहारी वाजपेई जी का सपना था कि बनास नदी को दूसरी नदी से जोड़ ने का लेकिन वह कार्य पूरा नहीं हो पाया मन की बात के माध्यम से बताइए
Amit Srivastava
Amit Srivastava 7 साल 5 महीने पहले
महोदय चरण स्पर्श नववर्ष की शुभकामनाएं प्रार्थना है कि अनुच्छेद 348 में संशोधन करके या अध्यादेश लाकर इंग्लिश सहित हिंदी को सर्वोच्च न्यायालय के साथ साथ हिंदी भाषी राज्यों के उच्च न्यायालयो के काम काज की भाषा बनाने की कृपा करें ताकि गाँव का शिक्षित किन्तु ग़रीब आम आदमी भी न्याय के लिए स्वयं आगे आ सके।
RAVINDRA KUMAR SHARMA
RAVINDRA KUMAR SHARMA 7 साल 5 महीने पहले
भेड़ों के लिए नेता ने वादा किया,हर भेड़ को 1-1 कम्बल देंगें. 1 मेमना: कम्बलों के लिए ऊन कहाँ से आयेगी? काश,ये सवाल हम राजनीतिक दलो से पूछें? कर्ज माफी,फ्री चावल,गेँहू,चीनी, दुध्,घी,मोबाइल फोन,साईकल,लेपटॉप,फ्री बिजली कहाँ से देगें?
sham lal langer
sham lal langer 7 साल 5 महीने पहले
Sir, there is so much concern among all of us about a few elements of the society who in the name of gau Raksha have made it difficult for section of society to earn their living by following their ancestral trade freely even though it has nothing to do with cow slaughter. Kindly advise them to not to indulge in terrorising people in the name of gau raksha. sham langer New Delhi
Deepak Pradhan
Deepak Pradhan 7 साल 5 महीने पहले
सर मोटिवेट कीजिये थोडा। ताकी पढ़ाई के साथ साथ जो भी करे पूरी लगन से करे। क्योकि जब भी जॉब के लिए ट्राय करते हे तो निराशा ही हाथ लगी अभी तक । इस निराशा को आशा में कैसे बदले सर। धन्यवाद
KETAN SHENDE
KETAN SHENDE 7 साल 5 महीने पहले
All Subsidized Educational Institutes especially like IIT/ IIM students should compulsorily serve the Nation for the period of 12 months in various Govt or Semi Govt institutes, like MBBS Medicos, so that their talent can be Utilized for the development of the nation & not only their personal growth.