Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

कविता / गीत प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Jun 28, 2018
अंतिम तिथि :
Aug 15, 2018
10:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) देश में तेल संरक्षण को ...

पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) देश में तेल संरक्षण को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध संस्था है, जो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत कार्यरत है। तेल संरक्षण की मुहिम के तहत कविता / गीत प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

भाषा:
प्रतियोगिता केवल हिंदी में आयोजित की जाएगी (देवनागरी लिपि में)

विषय:
बेहतर पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए तेल बचत

वर्ग:
प्रतियोगिता निम्नलिखित तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी:
1. भारत में मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबद्ध स्कूल के छात्र (छात्रों को अपनी प्रविष्टि के साथ स्कूल की वैध आईडी की प्रति अपलोड करनी होगी)
2. कॉलेज / विश्वविद्यालय के छात्रों (छात्रों को अपनी प्रविष्टि के साथ कॉलेज / विश्वविद्यालय की वैध आईडी की प्रति अपलोड करनी होगी)
3. ओपन - जन सामान्य के लिए

पुरस्कार :
पहला पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में एक): ब्रांडेड टैब या मोबाइल हैंडसेट (प्रत्येक लगभग 20,000 रुपये की कीमत )
दूसरा पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में से एक): 10,000 रुपये / - (गिफ्ट वाउचर)
तीसरा पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में से एक): 5,000 रुपये / - (गिफ्ट वाउचर)
पांच सांत्वना पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में): 3,000 रुपये / - (गिफ्ट वाउचर)

जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2018 है।

नियमों और शर्तों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए लिखें:
श्री तारा चंद
निदेशक, ईसी
फोन - 011-2619880 9
ईमेल - direc@pcra.org

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1261
कुल
518
स्वीकृत
743
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
518 सबमिशन दिखा रहा है
Laxmikant Jain
Laxmikant Jain 7 साल 11 महीने पहले
धीरे धीरे तेल को बचाना है प्रदूषण को नियंत्रित करना है पर्यावरण को संभालना है तरक्की की ओर जाना है वायू गॅस हर घर पहुँचाना है शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रखना है स्वस्थ जीवन जीना है वायु बिजली की मोटर' रिक्शा चलाना है प्रदूषण को नियंत्रित करना है पर्यावरण को स्वस्थ रखना है धीरे धीरे तेल को बचाना है पर्यावरण सुधारना है
Ayush Yadav_15
Ayush Yadav_15 7 साल 11 महीने पहले
ईंधन को बचाना है, भविष्य को बेहतर बनाना है। अब तक किया स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़, अब स्वस्थ भविष्य बनाना है । भविष्य को कुछ देने के लिए, आज को सुधारना है। हम सब को मिल कर ईंधन को बचाना है, अब स्वस्थ भविष्य बनाना है। मां का खाना छोड़ कर, बाहर को अपनाया। स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर, हमनें भविष्य बिगाड़ा। Read the full poem in the attached PDF. #MyGov #HindiPoem #savefuel #petrol #nextgen
Akash Sanjay Borde
Akash Sanjay Borde 7 साल 11 महीने पहले
सारे देश की आबादी कर रही इंधन की बरबादी हो रही उलझी नही बात सीधी सादी बरबाद करे तेल तो इससे बिगडता पर्यावरण हो अगर स्वास्थ्य खराब यही असली कारण जितना जादा तेल जलाओगे प्रदूषण ऊतना फैलाओगे अच्छा खासा स्वास्थ्य बिगाडकर वापस कहा से लाओगे स्वास्थ्य, तेल और पर्यावरण निसर्ग का उत्तम उपहार बचाओ इन सबको करो ना इनपर प्रहार कहना बस अब इतना बचाओ तेल हो सके उतना ले जाओ उपर बचत की सिढी तभी इस्तेमाल करेगी आनेवाली पिढी... - आकाश बोर्डे