Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

कविता / गीत प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Jun 28, 2018
अंतिम तिथि :
Aug 15, 2018
10:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) देश में तेल संरक्षण को ...

पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) देश में तेल संरक्षण को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध संस्था है, जो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत कार्यरत है। तेल संरक्षण की मुहिम के तहत कविता / गीत प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

भाषा:
प्रतियोगिता केवल हिंदी में आयोजित की जाएगी (देवनागरी लिपि में)

विषय:
बेहतर पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए तेल बचत

वर्ग:
प्रतियोगिता निम्नलिखित तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी:
1. भारत में मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबद्ध स्कूल के छात्र (छात्रों को अपनी प्रविष्टि के साथ स्कूल की वैध आईडी की प्रति अपलोड करनी होगी)
2. कॉलेज / विश्वविद्यालय के छात्रों (छात्रों को अपनी प्रविष्टि के साथ कॉलेज / विश्वविद्यालय की वैध आईडी की प्रति अपलोड करनी होगी)
3. ओपन - जन सामान्य के लिए

पुरस्कार :
पहला पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में एक): ब्रांडेड टैब या मोबाइल हैंडसेट (प्रत्येक लगभग 20,000 रुपये की कीमत )
दूसरा पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में से एक): 10,000 रुपये / - (गिफ्ट वाउचर)
तीसरा पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में से एक): 5,000 रुपये / - (गिफ्ट वाउचर)
पांच सांत्वना पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में): 3,000 रुपये / - (गिफ्ट वाउचर)

जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2018 है।

नियमों और शर्तों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए लिखें:
श्री तारा चंद
निदेशक, ईसी
फोन - 011-2619880 9
ईमेल - direc@pcra.org

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1261
कुल
518
स्वीकृत
743
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
518 सबमिशन दिखा रहा है
Shiva Pandey
Shiva Pandey 7 साल 11 महीने पहले
जीवन शैली में परिवर्तन, तथा सुधार निरन्तर लायें। बेहतर पर्यावरण,स्वास्थ्य हित, आओ मिलकर तेल बचायें। हम हैं ऋणी पूर्वजों के, ऋण अपना हमें चुकाना है। जैसी धरती पायी हमने वैसी ही दे जाना है। आओ थोड़ा बदलाव करें, थोड़ा सा सही चुनाव करें। हर जगह जायेंगे वाहन से, यह सोच छोड़,अलगाव करें। यह है छोटी सी बात इसे, दिनचर्या का खेल बनायें। बेहतर पर्यावरण,स्वास्थ्य हित, आओ मिलकर तेल बचायें।
Akhand pratap singh
Akhand pratap singh 7 साल 11 महीने पहले
हम भारत के लोगों को फिर एक अलख जगाना है, जितना भी संभव हो पाये सबको तेल बचाना है | जहाँ कहीं भी संभव होगा पैदल चलकर जायेंगे, या फिर सब्जी - भाजी लेने साइकिल से हम जायेंगे | ट्राफिक सिग्नल पर रुकते ही इंजन गाड़ी का बंद करें, पर्यावरण की खातिर सब जन ईधन की खपत अब मन्द करें | बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण ही अब संकल्प हमारा है, मिलकर तेल बचायेंगे सबका एक ही नारा है |
Laxmikant Jain
Laxmikant Jain 7 साल 11 महीने पहले
जब जब हम बचाये तेल जीवन में रहे आसानी जब जब हमे चाहिए ऊर्जा प्रकृतिक ऊर्जा का करे इस्तेमाल पर्यावरण बचाये ओर बनाए भविष्य बेहतर तेल बचाये खपत करे कम प्रकृति रहे हरी भरी पर्यावरण रहे उत्तम स्वास्थ्य रहे सभी का अच्छा जीवन लगे बेहतर भविष्य बने युवा का देश बने सक्षम