Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

कविता / गीत प्रतियोगिता

आरंभ करने की तिथि :
Jun 28, 2018
अंतिम तिथि :
Aug 15, 2018
10:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
View Result प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) देश में तेल संरक्षण को ...

पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) देश में तेल संरक्षण को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध संस्था है, जो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत कार्यरत है। तेल संरक्षण की मुहिम के तहत कविता / गीत प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

भाषा:
प्रतियोगिता केवल हिंदी में आयोजित की जाएगी (देवनागरी लिपि में)

विषय:
बेहतर पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए तेल बचत

वर्ग:
प्रतियोगिता निम्नलिखित तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी:
1. भारत में मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबद्ध स्कूल के छात्र (छात्रों को अपनी प्रविष्टि के साथ स्कूल की वैध आईडी की प्रति अपलोड करनी होगी)
2. कॉलेज / विश्वविद्यालय के छात्रों (छात्रों को अपनी प्रविष्टि के साथ कॉलेज / विश्वविद्यालय की वैध आईडी की प्रति अपलोड करनी होगी)
3. ओपन - जन सामान्य के लिए

पुरस्कार :
पहला पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में एक): ब्रांडेड टैब या मोबाइल हैंडसेट (प्रत्येक लगभग 20,000 रुपये की कीमत )
दूसरा पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में से एक): 10,000 रुपये / - (गिफ्ट वाउचर)
तीसरा पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में से एक): 5,000 रुपये / - (गिफ्ट वाउचर)
पांच सांत्वना पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी में): 3,000 रुपये / - (गिफ्ट वाउचर)

जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2018 है।

नियमों और शर्तों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए लिखें:
श्री तारा चंद
निदेशक, ईसी
फोन - 011-2619880 9
ईमेल - direc@pcra.org

इस कार्य के लिए प्राप्त हुई प्रविष्टियाँ
1261
कुल
518
स्वीकृत
743
समीक्षाधीन
फिर से कायम कर देना
518 सबमिशन दिखा रहा है
Dheeraj krishna gupta
Dheeraj krishna gupta 8 साल 3 सप्ताह पहले
पैसे से ना समझो इसका मोल , कुदरत ने दी है यह चीज अनमोल | 70 -80 से ना तेल को आंकों, बेशकीमती है ये चीज ये जानो| इस से ना सिर्फ दुनिया चलती, हजार से ज्यादा चीजे है बनती| प्रकृति की पूंजी है यह बलशाली, बूंद-बूंद इसकी लाती खुशहाली| इसने सुख के सब साधन जुटवाये, लेकिन युद्ध भी हैं लड़वाये| लाखों साल की यात्रा का है यह परिणाम, जो ना समझे वह नासमझ है इंसान| Dheeraj krishna gupta Age -40 Add-ck 54/16 rajadarwaja varanasi 221001 Mob-9935414244 Email-dkgupta10000@gmail.com
mygov_15309696334958041
nilesh naik
nilesh naik 8 साल 3 सप्ताह पहले
#MyGov, #savefuel "वसुंधरा कि रक्षा करना हम सबकी है जिम्मेदारी" वसुंधरा का मतलब पृथ्वी है.मै "वसुंधरा कि रक्षा करना हम सबकी है जिम्मेदारी" यह कविता लिखकर भेज रहा हुं
SHAKTIMAN SAHU
SHAKTIMAN SAHU 8 साल 3 सप्ताह पहले
पानी और कोयले से हम, बिजली खूब बनाते। और रोशनी करके घर को, चम-चम-चम चमकाते।। डीजल या पेट्रोल डाल हम, वाहन खूब चलाते। कारों से लेकर बाइक तक, सड़कों पर दौड़ाते।। बच्चो ! अणु , परमाणु आदि भी, बिजली लगे बनाने। लेकिन ये सब घातक होते, सारा जग पहचाने।। मिल, आफिस या सड़कें, गलियाँ, बिजली सबको प्यारी। बिजली गुल, तो रूक जाती है, इस जीवन की गाड़ी।। जनसंख्या बढ़ने के कारण, बोझ बढ़ रहा भारी। फि्रज, एसी, कम्प्यूटर जी भी, खाते बिजली सारी।।
mygov_153085825252023641
Sapna Hanumansingh Gaherwal
Sapna Hanumansingh Gaherwal 8 साल 3 सप्ताह पहले
प्रकृति के उपहार प्रकृति ने मनुष्यों को दिए अनेको उपहार स्वार्थान्ध होकर जिनका मनुष्य करता धिक्कार रसोई का खाना हो या कारखाने का काम बिना तेल कोयले के कैसे करोगे काम? दुर्लभ और सिमित है प्रकृति के ये वरदान बिना सोच विचारे कर खर्च करो ना इनका अपमान दुनिया की गाड़ी चलेंगी ना बिना ईंधन साथ में आओ करते हैं प्रकृति का सरंक्षण आओ मिलकर बनाये इस पर्यावरण को सुन्दर जल हो जहाँ जीवन हो और हो खुशहाली का मंजर