Chunnilal Kaiwart
10 years 3 months ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी,सादर प्रणाम ।
छत्तीसगढ़ के अधिकांश सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर निम्नतम हो गया है। 8 वीं कक्षा के छात्र ,तीसरी कक्षा की किताब नहीं पढ़ पाते और इनको ठीक से 100 तक गिनती भी नहीं आती।अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की कमी है ।शिक्षक पढ़ाने के लिए नियमित स्कूल नहीं आते।कुछ शिक्षक स्कूल देखने के लिए अपनी ओर से नौकर लगा रखे हैं और वे अपना निजी काम करते हैं।कई स्कूल भवनों की हालत जर्जर है । बैठने के लिए कुर्सी टेबल तो दूर की बात है,टाट पट्टी भी नहीं है।कृपया इस पर मन की बात करें ।
Like
(0)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam