Dr Jasmer Singh
1 year 6 months ago
परम श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी.
प्रणाम
स्वच्छता मिशन से प्रेरित होकर हम हरियाणा के रोहतक में पिछले 3 साल 7 महीने से लगातार बिना किसी ब्रेक के पेयजल दायिनी नहरों के अंदर तथा बाहर की सफाई करते हैं, और प्रतिदिन शाम को 3 से 4 घंटों तक नहरों पर खड़े होकर लोगों को जागरूक करते हैं कि इन नहरों में कोई भी सामान या प्लास्टिक ना डालें । पुजा पाठ के बाद की निरमालय सामग्री को हम उचित स्थान पर भूमि विसर्जन कर देते हैं ताकि पानी प्रदूषित ना हो और लोगों की आस्था का निरादर भी ना हो। रोहतक से जा रही इन दोनों नहरों का पानी पेयजल के रूप में कई जिलों के लोग प्रयोग करते हैं। मिशन में शुरुआत में मै अकेला था अब काफी लोग जुड़ चुके हैं लोगों को जागरूक करने के लिए। आपसे निवेदन है किआप लोगों से यही निवेदन करें कि पेयजल में प्लास्टिक या अन्य सामान ना डालें
मुख्य संरक्षक
डा० जसमेर सिंह
सुनो नहरों की पुकार मिशन।
एवं सहायक प्रोफेसर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग,जाट कॉलेज रोहतक
दीपक छारा
मुकेश नानकवाळ
अजय हुड्डा
डॉ रविंद्र नांदल
Like
(4)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam