SHWETA SONI
1 year 6 months ago
माननीय प्रधानमंत्री महोदय,
भारत सरकार, नई दिल्ली
विषय: महाकुंभ त्रिवेणी संगम के जल की उपलब्धता हेतु निवेदन
माननीय महोदय,
मैं हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र, जिला किन्नौर के नेसंग गाँव से एक आम नागरिक के रूप में आपसे विनम्र निवेदन करता हूँ। वर्तमान में प्रयागराज में 140 वर्षों बाद महाकुंभ मेला आयोजित हो रहा है, परंतु कई श्रद्धालु विभिन्न कारणों से इसमें सम्मिलित नहीं हो सके। उनके लिए गंगा स्नान करना असंभव प्रतीत हो रहा है।
यदि आपकी कृपा हो, तो जिस प्रकार सरकार ने डाकघरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को गंगाजल उपलब्ध कराया था, उसी प्रकार त्रिवेणी संगम का पवित्र जल भी डाकघरों द्वारा वितरित करने की व्यवस्था की जाए। इससे देशभर के श्रद्धालु इस जल को प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।
आपसे अनुरोध है कि इस विषय पर सकारात्मक विचार करें।
Like
(4)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam