ESHVAR SINGH
10 months 2 weeks ago
प्रणाम मोदी जी
मोदी जी मैं संदीपनी विद्यालय पुष्पराजगढ़, अनूपपुर मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हु मेरा घर डिंडोरी जिला में है और यहां से लगभग 100 km हैं जिससे में बीच बीच में मोटर साइकिल से घर चला जाता हूं।
महोदय जब भी में सड़क मार्ग से जाता हूं अक्सर मुझे कुछ जीवों कुत्ते, बिल्ली और अन्य के एक्सीडेंट सड़क पर मिलता है जिसे सड़क से कोई हटता भी नहीं हैं ।
महोदय मैं बहुत दिनों से इन घटनाओं के कारण दुःख महसूस करता आ रहा हूं जो मेरे लिए असहनीय है।
महोदय आपसे निवेदन है कि आप इस पर विचार कर कुछ ऐसे नियम लाए जिससे हमारे जीव- जंतुओं को नुकसान न हो और न सड़क पर आवागमन में परेशानी हो।
महोदय इसके निदान के मेरे सुझाव
1. सड़क के किनारे कुछ बोर्ड लगाए जिसे देखने से चालक व्यक्ति हर समय जागरूक रहे ।
2. जनता को प्राणियों के एक्सीडेंट से विषय में जागरूकता और संवेदनशीलता लाना ।
मेरे मन में बहुत दिनों से यह दुःख की बात है । महोदय जिसे आप तक पहुंचा कर थोड़ा हल्का महसूस कर रहा हु।
धन्यवाद।
Like
(3)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam