Aadishree Pradeep Saitwal
4 months 3 weeks ago
माननीय प्रधानमंत्रीजी,
सादर प्रणाम।
आदरणीय नरेंद्र मोदीजी,
मै आदिश्री प्रदीप सैतवाल, स्कूल ऑफ स्कॉलर्स कौलखेड,अकोला, महाराष्ट्र इस स्कूल की छात्रा हूॅं। अभी मैंने कक्षा १०वीं सी.बी.एस.इ की परीक्षा दी है। मुझे ११वीं १२वीं विज्ञान शाखा में प्रवेश लेना है। हमने पूछताछ की तो पता चला की अकोला में ऐसा कोई कॉलेज नहीं जो विज्ञान स्ट्रीम में संस्कृत पढ़ाता हो। जब की छठी से १०वीं कक्षा तक स्कूल में हमें संस्कृत सिखाई गई थी, पढ़ते पढ़ते मुझे संस्कृत में रुचि आ गई।
मैंने संस्कृत प्रोफेसर बनने का फैसला कर लिया है, लेकिन ११वीं और १२वीं कक्षा में संस्कृत भाषा नहीं पढ़ाई जाती। इस अंतराल के कारण, संस्कृत में विशेषज्ञता हासिल करते समय मैं संस्कृत की कमी को पूरी नहीं कर पाऊँगी। मैंने छानबीन की और मुझे पता चला की ११वीं और १२वीं कक्षा के लिए संस्कृत भाषा है, लेकिन वह महानगरों में है, और मैं फिलहाल अपने माता-पिता का घर और अपना शहर छोड़ना नहीं चाहती।
मेरा आपसे विनम्र निवेदन है की मेरे जैसे उन छात्रों के लिए कुछ व्यवस्था करें जो संस्कृत सीखना चाहते हैं और इसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं। धन्यवाद!
Like
(2)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam