VirendraRawat
4 years 2 weeks ago
माननीय प्रधानमंत्री महोदय,
उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी का शहर पर वरुणावत पर्वत से हो रहे निरंतर भूस्खलन से गंभीर संकट पैदा ही गया था। शहर के लोग और काशी विश्वनाथ मंदिर पर बह संकट आए गया था। बस स्टैंड सम्पूर्ण रूप से मलवे के नीचे आ गया था , फौरी तौर पर सरकार ने पर्वत पर अवरोधक बनाकर शहर को बचा लिया , पर संकट पूरी तरह टला नहीं था.
ऐसी स्तिथि में स्थानीय पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल जो पेशे से एक मोटर मेकेनिक है ने शहर की सुरक्षा की जवाबदारी ली और सम्पूर्ण पर्वत पर श्याम स्मृति वन की योजना बनाई और अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए , आज वृक्षारोपण से उत्तरकाशी शहर वरुणावत पर्वत के भूस्खलन से सुरक्षित हो चुका है। स्थानी प्रशासन और आने लोगो ने उनके इस कार्य की प्रशंसा की है।
आपसे निवेदन है की आप एक छोटे से मोटर मेकेनिक की प्रेरणादायी जज्बे को अपने मन की बात कार्यक्रम में शामिल कर श्री पोखरियाल का हौसला बढ़ाये।
Like
(10)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam