Jyotparkash
4 years 2 weeks ago
आदरणीय प्रधानमंत्री जी आजादी का अमृत काल शुरू हो चुका है और अगर हम इसकी शुरुआत स्वच्छता अभियान को आगे बढाकर करेंगे तो इसे एक नई दिशा मिलेगी. 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती है. मेरा मानना यह है कि यदि पूरे देश के गांवों में भी शहरों की तर्ज़ पर कचरा एकत्रित करने वाली गाडियाँ चलाई जाएं तो यह इस अभियान में एक मील का पत्थर साबित होगा. मेरे गृह राज्य हरियाणा में भी इस योजना को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं जिसके लिए मैं राज्य सरकार का बहुत आभारी हूँ. केवल आपके आह्वान से ही इस कार्य को सफल किया जा सकता है. धन्यवाद , ज्योत प्रकाश, कक्षा 11 , मदीना, रोहतक
Like
(8)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam