Astrologer Sidharth Jagannath Joshi
3 years 11 months ago
शिकायत करना जरूरी है
भारतीय नागरिकों की खूबी और समस्या यह भी है कि वे बहुत ही अधिक सहिष्णु होते हैं। परिणाम यह होता है कि वे सामान्य प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से उपजी दुश्वारियों को लंबे समय तक झेलते रहते हैं, चाहे टूटे नाले की समस्या हो, चाहे टूटी सड़क की, चाहे बदहाल पार्क की, चाहे लटके हुए करेंट या टेलीफोन के तार हो।
बहुत बार संबंधित विभाग को जानकारी ही नहीं होती, जब तक कोई दुर्घटना ना हो जाए।
अगर आप आमजन को शिकायत का महत्व समझाएं तो संभवतः लोग आगे बढ़कर शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचाने लगे, शिकायत की कॉपी साइन करवाकर रखने लगे तो स्थानीय और सामान्य प्रशासन को न केवल सपोर्ट मिलेगा बल्कि व्यवस्था में तीव्र सुधार होगा, आमजन का जीवन कुछ सुधरेगा।
🙏🏻
Like
(4)
Dislike
(1)
Reply
Report Spam