Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

इंडियन पोर्ट्स बिल, 2020 के ड्राफ्ट पर सुझाव आमंत्रित

आरंभ करने की तिथि :
Dec 12, 2020
अंतिम तिथि :
Dec 24, 2020
23:45 PM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने सार्वजनिक परामर्श के लिए ...

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने सार्वजनिक परामर्श के लिए इंडियन पोर्ट्स बिल्स 2020 के मसौदे को सर्कुलेट किया है। यह भारतीय बंदगाह अधिनियम 1908 (1908 के अधिनियम संख्या 15) को निरस्त और प्रतिस्थापित करेगा।

इंडियन पोर्ट्स बिल 2020 का मसौदा, अन्य बातों के साथ प्रभावी प्रशासन और बंदरगाहों के प्रबंधन द्वारा भारतीय तटरेखा के इष्टतम उपयोग हेतु बंदरगाह क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के लिए बंदरगाहों की संरचित वृद्धि और सतत विकास को सक्षम करता है। प्रस्तावित विधेयक बंदरगाहों को संरक्षण की सुविधा प्रदान करने के उपाय प्रदान करेगा, जो मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए अधिक संख्या में गैर-परिचालन बंदरगाहों के संबंध में होगा। यह नए बंदरगाहों के निर्माण और मौजूदा बंदरगाहों के प्रबंधन के लिए व्यापक विनियामक ढांचे के निर्माण के माध्यम से भारतीय समुद्री और बंदरगाहों के क्षेत्र में अधिक निवेश सुनिश्चित करेगा।

इस विधेयक में निम्नलिखित व्यापक तरीकों के माध्यम से भारत में बंदरगाहों के क्षेत्र के विकास और सतत विकास के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने की कोशिश की गई है:

1.समुद्री बंदरगाह नियामक प्राधिकरण का पुनर्गठन

2.तटीय राज्य सरकारों, राज्य समुद्री बोर्डों और अन्य हितधारकों के परामर्श से राष्ट्रीय बंदरगाह नीति और राष्ट्रीय बंदरगाह योजना का निर्माण।

3.बंदरगाह क्षेत्र में किसी भी प्रतिस्पर्धी विरोधी प्रथाओं को रोकने और एक त्वरित और किफायती शिकायत निवारण तंत्र के रूप में कार्य करने के लिए समुद्री बंदरगाहों न्यायाधिकरण और समुद्री बंदरगाहों अपीलीय न्यायाधिकरण नामक विशेष न्यायनिर्णयन अधिकरणों का निर्माण ।

प्रस्तावित विधेयक के अद्यतन प्रावधानों से बंदरगाहों की सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण, प्रदर्शन मानकों और स्थायित्व सुनिश्चित होगा। विधेयक यह सुनिश्चित करता है कि सभी अप-टू-डेट सम्मेलनों /प्रोटोकॉल जिसमें भारत एक पक्ष है, को भी इसमें शामिल किया जाए। यह सही मायने में समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देगा। यह विधेयक पोर्ट्स और पोर्ट नेटवर्क के वैज्ञानिक विकास को प्राप्त करने के लिए कमियों को दूर करेगा।

विधेयक भारतीय समुद्री और बंदरगाहों के क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी निवेश के लिए अधिक अवसर प्रदान करता है, ताकि बंदरगाहों के प्रवेश, प्रक्रिया को आसान बनाने और एजेंसियों और निकायों की स्थापना के लिए बाधाओं को दूर किया जा सके। "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस" को बढ़ाते हुए यह सरकार के आत्मनिर्भर भारत पहल की दिशा में समुद्री क्षेत्र में आत्मनिर्भर घरेलू निवेश के माहौल को अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

भारतीय पोर्ट बिल 2020 के मसौदे को सार्वजनिक परामर्श के लिए सार्वजनिक रुप से जारी किया गया है।

दस्तावेज देखने के लिए क्लिक करें:

1) ड्राफ्ट इंडियन पोर्ट्स बिल, 2020

2) पोर्ट बिल 2020 पर टिप्पणियों की मांग के लिए प्रारूप

सुझाव भेजेने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर, 2020 है।

फिर से कायम कर देना
460 सबमिशन दिखा रहा है
Dolphy Dmello
Dolphy Dmello 5 साल 6 महीने पहले
SIRJIII This also important Sagarmala programme to exact more job,more Gst and revenue to the govt.future this department is very useful for employment and business. Logistics and spare parts manufacturing will increase and fdi also gain momentum. PM, try to give startup and make in india program more fund and permission. It will help boost our economy and confidence. Boast should be given to agriculture,to do modern farming method to get more income. Also It sector,solar,fossile energy, av
Hitesh Patel
Hitesh Patel 5 साल 6 महीने पहले
Improving Connectivity & Accessibility: 1. Roads connecting ports keeping in view the Sagarmala program, to be four-lane (at least). 2. After the cargo arrive at the port, for dispatch/ internal cargo movement, establish Multi-Modal Transport Hub; where it is better to integrate with roads and rail transport system. 3. Mandatory provision for establishing the Unified Metropolitan Transport Authority (UMTA) so that decision may be taken with incorporating other transport proposals
Gayatri Shastry
Gayatri Shastry 5 साल 6 महीने पहले
It is a very good decision for the structured growth and sustainable development of ports to attract investments in the Port sector. It shall be more attractive if parks and kiosks could be developed in the port areas to promote coastal tourism for people to visits and also enjoy having a glimpse inside the big ships anchored in Canada, Sweden and the USA such coastal parks are there to attract visitors. And an entry is levied for the upkeep of the parks .
DR vaishali gawali
DR vaishali gawali 5 साल 6 महीने पहले
प्राचीन काल सेही भारत मे जल मार्ग का सबसे अधिक उपयोग किया जाता रहा है हमारे पुराणों मे इसका vyar वर्णन किया गया है वर्तमान समय मे भी जल मार्ग का उपयोग किया जाना चाहिए जल मार्ग का उपयोग करने से देश की सीमा सुरक्षित रहेगी तथा व्यापार करने मे आसानी रहेगी
Venkatramana Siddheshwar
Venkatramana Siddheshwar 5 साल 6 महीने पहले
Cruise tourism is growing and can add substantial amount to local economy. The act should describe tourist friendly immigration and customs policies for not only tourists on board of shop , but also enable ships to buy local produce like food , fresh vegetables, meat, eggs etc.
Venkatramana Siddheshwar
Venkatramana Siddheshwar 5 साल 6 महीने पहले
1. There needs to be section added on chemicals that are in port . Based on Beirut incident these can be cause of very huge damage. Leakage of chemicals could even cause a Bhopal like inicident. 2.Every port shall a separate chemical storage are. This area shall be protected by blast diversion walls to protect nearby human settlements and rest of the ports. 3.It shall be incumbent on customs to clear such a dangerous cargo with a specified time of say 1 week.
Rohit Yadav
Rohit Yadav 5 साल 6 महीने पहले
भारत में गुजरात प्रान्त में कच्छ ज़िले में स्थित देश का सबसे बड़ा बंदरगाह है। यह बंदरगाह भारत का सबसे पहला मुक्त व्यापार क्षेत्र है। कांडला बंदरगाह भारत के सबसे बड़े 12 मुख्य बंदरगाहो में से कार्गो हेन्डलींग में सबसे बड़ा है। यह कांडला नदी पर बना हुआ है। अधिकारियों की अनुमति लेकर यहां घूमा भी जा सकता है। यह बंदरगाह आयात-निर्यात से पूरे विश्व के साथ जुड़ा हुआ है। कांडला बंदरगाह खास आर्थिक क्षेत्र, जो स्पेश्यल ईकोनोमिक जोन से जाना जाता है। ये बंदरगाह पूरे भारत एवं एशिया का सबसे पहला खास आर्थिक क्ष