Home | MyGov

Accessibility
ऐक्सेसिबिलिटी टूल
कलर एडजस्टमेंट
टेक्स्ट साइज़
नेविगेशन एडजस्टमेंट

इंदौर शहर के स्मार्ट सिटी प्रस्ताव को तैयार करने के लिए नागरिक सहभागिता

Citizen Engagement in Preparation of Proposal for Smart City Indore
आरंभ करने की तिथि :
Sep 16, 2015
अंतिम तिथि :
Dec 15, 2015
00:00 AM IST (GMT +5.30 Hrs)
प्रस्तुतियाँ समाप्त हो चुके

भारत सरकार, शहरी विकास मन्त्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के ...

भारत सरकार, शहरी विकास मन्त्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत स्मार्ट सिटी प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए १०० शहरों में इंदौर शहर का भी चयन किया गया है | स्मार्ट सिटी मिशन की अवधारणा अनुसार शहर के नागरिको की आकान्क्षाओ व आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उनकी सहमति एवं सुझाव के आधार पर सुस्थिर व समावेशी विकास के लिए इंदौर शहर का स्मार्ट सिटी प्रस्ताव बनाया जाना है |

नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा स्मार्ट सिटी के लिए शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी के लिये मंच उपलब्ध कराया जा रहा है | शहर में उपलब्ध मूलभूत अधोसरंचना के उन्नयन व सुव्यवस्थित प्रशासन की नागरिक आकान्क्षाओ की पूर्ति के लिए नवप्रवर्तनशील उपायों हेतु नागरिको के विचार एवं सुझाव हेतु इस मंच का उपयोग किया जाना मूल उद्देश्य है |

इसी क्रम में शहरवासी, शहर की मूलभूत सेवाओ जैसे जल आपूर्ति, गंदे जल का पुर्नचक्रीकरण व सरंक्षण, उर्जा प्रबंधन, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, कुशल शहरी आवागमन प्रणाली, मजबूत सूचना प्रोधोगिकी प्रणाली व डिजिटलीकरण, नागरिको विशेष रूप से महिला एवं वृद्धजन की सुरक्षा, वाय-फाय प्रणाली आधुनिक पार्किंग व्यवस्था, पैदल एवं साइकिल चालको के आवागमन की सुगम व्यवस्था, स्वच्छ पर्यावरण, सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन, शैक्षणिक व स्वास्थ्य सेवाओ के लिए सूचना प्रोधोगिकी का उपयोग, खुली भूमियो का उचित उपयोग व शहरी अधोसरंचना एवं सेवाओ से संम्बधित रचनात्मक एवं अभिनव समाधान के लिये अपने विचार एवं सुझाव अंकित कर सकते है |

फिर से कायम कर देना
157044 सबमिशन दिखा रहा है