BajrangSingh
1 year 8 months ago
श्रीमान प्रधानमंत्री महोदय, प्रणाम मैं पिछले चार वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहा हूँ जिसके अंतर्गत मेरे जिले में लाखों पेड़ दीमक की चपेट में आ चुके हैं। उनमें से हजारों पेड़ सूख चुके हैं और लाखों की संख्या मे सूखने की ओर अग्रसर हैं, जो बचे हुए पैड हैं,उन पर मैं गौमूत्र और गाय के गोबर से कीटनाशक बनाकर समय समय पर स्प्रे कर दीमक से बचाने का काम कर रहा हूँ ताकि आने वाले दिनों में क्षेत्र में पर्यावरण संबंधी समस्याओं से बचा जा सके। इस प्रकार मैंने हजारों बड़े पेड़ो को दीमक के प्रकोप से बचाया है। तथा मैं प्रत्येक वर्ष खाटूश्यामजी व जीण माताजी मैले मे जाकर श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टि के दुष्परिणाम बताकर इसको रोजमर्रा के इस्तेमाल से हटाने की अपील भी कर रहा हूं। हाल ही में मैंने क्षेत्र के लोगों को जल बचाने का संदेश देते हुए अपने खर्चे पर तीन सौ (300 वर्ष) पुरानी बावड़ी की साफ सफाई करवाई। मेरा यह प्रयास निरंतर जारी है।कृपया मेरे इस कार्य की चर्चा " मन की बात" कार्यक्रम मे करने की कृपा करें।
प्रार्थी
बजरंग सिंह,गांव -रानीपुरा, वाया -जाजोद,
तहसील -खंडेला,जिला-सीकर(राज)
mygov_1735030179126774891.pdf
Like
(5)
Dislike
(0)
Reply
Report Spam